{"_id":"69125257108c952679017d19","slug":"one-prisoner-of-rampur-crpf-case-released-bareilly-news-c-4-vns1074-763659-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रामपुर सीआरपीएफ कैंप पर हमले का मामला... बरेली सेंट्रल जेल से बंदी जंगबहादुर रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रामपुर सीआरपीएफ कैंप पर हमले का मामला... बरेली सेंट्रल जेल से बंदी जंगबहादुर रिहा
Tue, 11 Nov 2025 02:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:30 AM IST
रामपुर के सीआरपीएफ कैंप पर हमला करने के मामले में एक बंदी जंगबहादुर बरेली सेंट्रल जेल से रिहा हो गया। जबकि दूसरे बंदी मोहम्मद शरीफ की रिहाई जुर्माने की वजह से टल गई है।
विज्ञापन
जंगबहादुर
- फोटो : संवाद
विस्तार
रामपुर के सीआरपीएफ कैंप पर हमला करने के मामले में एक बंदी जंगबहादुर बरेली सेंट्रल जेल से सोमवार शाम सवा सात बजे रिहा कर दिया गया। परिवार के कुछ लोग और वकील आकर उसे साथ ले गए। वहीं, मोहम्मद शरीफ की रिहाई जुर्माने की वजह से टल गई है।
विज्ञापन
जेलर नीरज कुमार ने बताया कि सीआरपीएफ कांड में मुरादाबाद के मूढ़ापांडे निवासी जंगबहादुर व रामपुर निवासी मोहम्मद शरीफ कई साल से बरेली सेंट्रल जेल में बंद थे। इस दौरान दोनों को रिहा करने का आदेश जारी किया गया। तीन दिन पहले जेल प्रशासन को ई-मेल पर दोनों के रिहाई परवाना मिले थे। तब विधिक तरीके से परवाना भेजने का अनुरोध किया गया था। अब सोमवार शाम विधिवत रिहाई परवाना आने पर जेल प्रशासन ने जंगबहादुर की रिहाई कर दी। परिजनों के साथ उनके वकील आए थे, जिन्होंने वरिष्ठ जेल अधीक्षक अविनाश गौतम से मुलाकात कर औपचारिकताएं पूरी कराईं।
विज्ञापन
जेल प्रशासन के मुताबिक शरीफ की भी रिहाई होनी है लेकिन एक पेच फंस गया है। उस पर बीस हजार रुपये का जुर्माना है जो रामपुर कोर्ट में जमा होना है। बरेली सेंट्रल जेल का स्टाफ शरीफ के रिहाई संबंधी कागजात लेकर रामपुर गए थे, लेकिन वहां कोर्ट ने बिना जुर्माना जमा किए रिहाई पर रोक लगा दी। जेलर नीरज कुमार ने बताया कि जुर्माना की औपचारिकता पूरी होने पर शरीफ की भी रिहाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन