{"_id":"6aa96f9e65ce4e77bc0d07c5","slug":"man-arrives-at-district-hospital-with-snake-in-a-bag-after-being-bitten-in-bareilly-2026-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली: सर्पदंश के बाद झोले में सांप लेकर जिला अस्पताल पहुंचा युवक, डॉक्टर रह गए दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: सर्पदंश के बाद झोले में सांप लेकर जिला अस्पताल पहुंचा युवक, डॉक्टर रह गए दंग
Tue, 15 Sep 2026 09:50 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 15 Sep 2026 09:50 PM IST
बरेली के जिला अस्पताल में मंगलवार को अजब मामला सामने आया है। एक युवक झोले में सांप लेकर यहां पहुंचा। उसने डॉक्टर को बताया कि इस सांप ने उसे डस लिया है। डॉक्टर ने तुरंत युवक को एएसवी लगाकर उपचार किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
विस्तार
बरेली में मंगलवार को सर्प दंश के बाद एक युवक सांप को झोले में बांधकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंच गया। झोले में जिंदा सांप देखकर मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया। डॉक्टर भी हैरान रह गए। युवक की पूरी बात सुनने के बाद उसका उपचार किया गया।
रामनगर गोटिया निवासी अतुल सांप पकड़ने का काम करता है। मंगलवार सुबह घर में काम करने के दौरान अचानक सांप ने उसके हाथ में डस लिया। इसके बाद अतुल ने सांप को पकड़कर झोले में बंद कर लिया और परिजनों के साथ जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंच गया। डॉक्टर को पूरी बात बताई।

Trending Videos
मरीज और तीमारदार घबराए
युवक के हाथ में झोले में सांप देखकर वहां मौजूद मरीज और तीमारदार घबरा गए। डॉक्टरों ने तत्काल अतुल का उपचार शुरू किया और उसे एंटी स्नेक वेनम यानि एएसवी लगाई गई। इसके बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। उपचार के बाद वह घर चला गया।
जुलाई से अब तक 134 मामले सामने आए
जिले में जुलाई से अब तक सर्पदंश के 134 मामले सामने आ चुके हैं। बारिश के मौसम में सांप निकलने और सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं। जिला अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ एलके सक्सेना ने बताया कि सर्पदंश के बाद समय पर उपचार मिलने पर मरीज की जान बचाई जा सकती है। बारिश के बाद हर साल सर्पदंश के मामले बढ़ते हैं।