Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gold silver prices return to where they were year ago in Bareilly

इत्तेफाक: एक साल बाद फिर वहीं लौटे सोना-चांदी के भाव, कीमतों में गिरावट से बढ़ेगा सराफा कारोबार

Sun, 22 Nov 2026 11:07 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 22 Nov 2026 11:07 AM IST
सार
Register For Event

सोने-चांदी की कीमतें एक साल बाद अपने पुराने स्तर के करीब लौट आई हैं। बरेली के सराफा बाजार में 21 नवंबर को यह दिलचस्प संयोग बना है। कारोबारियों के मुताबिक सहालग सीजन में भावों में नरमी से सराफा कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Gold silver prices return to where they were year ago in Bareilly
सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोना और चांदी की कीमतों में एक साल के दौरान कभी तेजी तो कभी गिरावट का दौर रहा, पर साल के अंत में बरेली सराफा बाजार के भाव फिर पुराने स्तर के करीब पहुंच गए हैं। 21 नवंबर 2025 को सोने और चांदी के जो भाव थे, 21 नवंबर 2026 को भी कीमतें लगभग उसी स्तर पर दर्ज हुईं। भावों का इस तरह पुराने स्तर पर लौटना सराफा कारोबारियों के बीच चर्चा का विषय बना है। 

विज्ञापन
Trending Videos

बरेली महानगर ज्वैलर्स एंड बुलियन एसोसिएशन की ओर से जारी दोनों तारीखों के दैनिक भावों की तुलना करें तो चांदी की कीमत में महज तीन सौ रुपये प्रति 10 ग्राम का अंतर है। 21 नवंबर 2025 को चांदी (पक्की) का भाव 1553 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो इस साल 21 नवंबर को 1550 रुपये दर्ज हुआ। सोने के भाव में भी बहुत अंतर नहीं आया। पक्के जेवरात का भाव पिछले साल 1,25,700 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो इस साल बढ़कर 1,27,000 रुपये है।

यह भी पढ़ें- किसान आत्महत्या प्रकरण: शव घर में रखकर सुबह थाने कूच का एलान, गोरखपुर विवि के कुलपति के खिलाफ दी तहरीर
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सहालग सीजन में गिरावट से कारोबार में भी तेजी 
संगठन के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल मिंटू ने बताया कि एक साल के दौरान सोने-चांदी की कीमतों में कई बार उतार-चढ़ाव आए। बरेली के सराफा बाजार में दोनों तारीखों के भाव करीब एक जैसे होने से दिलचस्प संयोग बनाता है। सहालग के सीजन में कीमतों में आई गिरावट से कारोबार बढ़ेगा। सहालग का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में सराफा कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

कीमतों में उतार-चढ़ाव का कारण 
बरेली सराफा एसोसिएशन के महामंत्री दिनेश अग्रवाल ने वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, भू-राजनीतिक तनाव और सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की बढ़ती मांग को सराफा कीमतों में उतार-चढ़ाव का कारण बताया। चांदी के मामले में औद्योगिक मांग, सौर ऊर्जा समेत इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों में खपत की भूमिका भी अहम रही। हालांकि, साल भर बाद 21 नवंबर को भाव पिछले साल के करीब पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed