फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Day and night temperatures drop due to rain

Bareilly News: बारिश से लुढ़का दिन और रात का तापमान

Wed, 26 Aug 2026 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Day and night temperatures drop due to rain
बरेली। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के साथ बन रहे अनुकूल माहौल से शहर में बारिश का दौर जारी है। बीते 24 घंटे में 20 मिमी बारिश से दिन और रात के तापमान में भी दो-दो डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। करीब सप्ताह भर हल्की, तेज बारिश का अनुमान विशेषज्ञ ने जताया है।
विज्ञापन

सोमवार शाम के बाद रात में भी रुक-रुककर हल्की, तेज बारिश जारी रही। न्यूनतम पारा सामान्य से तीन डिग्री कम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह धूप निकली लेकिन दोपहर में बादलों की आवाजाही रही। दोपहर करीब तीन बजे अनुकूल माहौल बनने पर आधे घंटे तक रिमझिम हुई।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान दो डिग्री लुढ़ककर सामान्य से दो डिग्री कम 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम को भी बादल मंडराते रहे और हवा ने हल्की ठंड का अहसास कराया। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार ने मानसूनी सक्रियता की वजह से आगे भी बारिश जारी रहने के आसार जताए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


बुखार की चपेट में बच्चे, बच्चा वार्ड में 27 भर्ती
बरेली। बारिश के मौसम में तापमान का उतार-चढ़ाव बच्चों की सेहत बिगाड़ रहा है। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड ओपीडी समेत वार्ड में बुखार, उल्टी, दस्त की चपेट में आए बच्चों की कतार लग रही है। मंगलवार को ओपीडी में आए 167 बच्चों को दवा के साथ बचाव का परामर्श दिया। गंभीर मिले चार बच्चों को भर्ती किया। शाम तक 27 बच्चे भर्ती रहे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप गुप्ता के मुताबिक बारिश में खुले में रखे खाद्य, पेय पदार्थ का सेवन, साफ सफाई की अनदेखी, कपड़े पहनने में बेपरवाही से बच्चे बुखार, सर्द-गर्म के साथ पेट संबंधी समस्याएं हैं। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed