Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   blackout mock drill held in Bareilly

बरेली: हवाई हमले से बचाव के लिए मॉक ड्रिल, सायरन बजते ही हुआ ब्लैकआउट, कई टीमों ने दिखाए बचाव के तरीके

Sun, 22 Nov 2026 10:19 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 22 Nov 2026 10:19 PM IST
सार
Register For Event

बरेली पुलिस लाइन में रविवार शाम नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से हवाई हमले से बचाव और ब्लैकआउट को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसमें पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन, चिकित्सा, विद्युत और नगर निगम समेत विभिन्न विभागों ने भाग लिया।

विज्ञापन
blackout mock drill held in Bareilly
लोगों को सुरक्षित निकालने का हुआ अभ्यास - फोटो : स्रोत- विभाग

विस्तार

बरेली में हवाई हमले से बचाव और ब्लैकआउट का रविवार शाम पुलिस लाइन में अभ्यास किया गया। नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से आयोजित इस मॉक ड्रिल में हवाई हमले की चेतावनी से लेकर घायलों को सुरक्षित निकालने और आग पर काबू पाने तक की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन


अभ्यास में पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन, चिकित्सा, विद्युत, नगर निगम समेत विभिन्न विभागों की टीमों ने हिस्सा लिया। इसके तहत एयरफोर्स स्टेशन से नागरिक सुरक्षा कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि दुश्मन के लड़ाकू विमान सीमा में प्रवेश कर गए हैं। इसके बाद एयर रेड का संदेश जारी किया गया।
विज्ञापन


जिले के महत्वपूर्ण संस्थानों में सायरन बजाकर हवाई हमले की चेतावनी दी गई। नागरिक सुरक्षा के वार्डन और स्वयंसेवकों ने रिहायशी क्षेत्रों के लोगों को ब्लैक आउट कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए। बरेली कॉलेज की 'ए' कंपनी के एनसीसी कैडेट्स बसमा, आस्था, महक, तनिष्का और नेहा बोरा ने फायर फाइटिंग व ब्लैक आउट अभ्यास में सक्रिय रूप से भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

लोगों को सुरक्षित निकालने का हुआ अभ्यास
अलग-अलग परिस्थितियों में बचाव और राहत कार्यों का प्रदर्शन किया गया। लोगों को सुरक्षित निकालने का अभ्यास हुआ। इसके बाद पेट्रोल, लकड़ी, अग्नि बम और गैस सिलिंडर में लगी आग पर काबू पाने के तरीके भी बताए गए। घायलों को निकालने के विभिन्न तरीके दिखाए गए। घायलों को नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों ने अस्थायी चिकित्सा शिविर पहुंचाया।

अभ्यास के दौरान पुलिस अधीक्षक (नगर) चिराग जैन, अपर जिलाधिकारी (नगर) डॉ. अविनाश त्रिपाठी, जिला पंचायत की प्रशासक रश्मि पटेल, महापौर उमेश गौतम, अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा समेत पुलिस उप अधीक्षक लाइन समेत पुलिस के कई अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा राकेश कुमार मिश्र ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed