फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly moradabad teacher mlc election counting result 2026

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बरेली-मुरादाबाद सीट पर भाजपा के ढिल्लों की लगातार दूसरी जीत, सपा के दानिश को हराया

Wed, 28 Oct 2026 02:19 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 28 Oct 2026 02:19 AM IST
सार
Register For Event

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हरी सिंह ढिल्लो ने सपा के हाजी दानिश अख्तर को 17,676 मतों से हराया। ढिल्लो को 21,672 और दानिश को 3,996 वोट मिले। डॉ. सुनीत गिरी 2,145 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 23 अक्तूबर को हुए मतदान में 73.69 फीसदी मतदाताओं ने हिस्सा लिया था। मतगणना के बाद मंगलवार देर रात चुनाव परिणाम घोषित किया गया। 

विज्ञापन
bareilly moradabad teacher mlc election counting result 2026
विजयी प्रत्याशी हरी शिंह ढिल्लो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हरी सिंह ढिल्लों ने बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने सपा प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर को 17,676 मतों के अंतर से हराया। पहले चरण से बनी ढिल्लों की बढ़त पांचवें और अंतिम चरण तक कायम रही।

विज्ञापन




भाजपा प्रत्याशी को 21,672 और सपा के हाजी दानिश को 3,996 मत प्राप्त हुए। 3,183 मत निरस्त हो गए। मतगणना में तीसरे स्थान पर डॉ. सुनीत गिरी रहे। उन्हें 2,145 वोट मिले। संजय मिश्र 981 वोटों के साथ चौथे और विमलेंद्र कुमार 622 वोटों के साथ पांचवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह आठ बजे से संजय गांधी कम्युनिटी हॉल में मतगणना शुरू हुई। चुनाव में भाजपा और सपा समेत कुल 17 प्रत्याशियों ने चुनौती पेश की। रिटर्निंग ऑफिसर शंभू कुमार ने बताया कि सुबह आठ बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई। सबसे पहले मतपेटियों से मतपत्रों को निकालकर 50-50 के बंडल बनाए गए। यह कार्य सुबह आठ से दोपहर करीब तीन बजे तक चला, जिसके बाद शाम चार बजे मतगणना शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

संजय कम्युनिटी हॉल में हुई मतगणना

bareilly moradabad teacher mlc election counting result 2026
बरेली के संजय कम्युनिटी हॉल में बरेली-मुरादाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना - फोटो : अमर उजाला

आठ टेबलों पर हुई गिनती
मतगणना स्थल पर आठ टेबल लगाई गई थीं, जहां प्रत्याशियों के एजेंट गिनती पर नजर रखे रहे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिसमें तीन चरणों का सुरक्षा घेरा शामिल था। समर्थकों को मतगणना स्थल से सौ मीटर पहले ही रोक दिया गया था। परिसर के मुख्य गेट पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, जहां जांच के बाद ही लोगों को प्रवेश मिला। 

इसके बाद मतगणना परिसर में दाखिल होने से पहले भी सघन तलाशी की व्यवस्था की गई थी। इस तरह मतगणना स्थल के बाहर से लेकर अंदर तक सुरक्षा के तीन चरण बनाए गए। मतगणना की निगरानी और व्यवस्थाओं के लिए बरेली और मुरादाबाद मंडल के संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

मतगणना को लेकर किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

bareilly moradabad teacher mlc election counting result 2026
बरेली के संजय कम्युनिटी हॉल में बरेली-मुरादाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना - फोटो : अमर उजाला
मतगणना के दूसरे दौर के दौरान सपा प्रत्याशी के एजेंटों ने गलत तरीके से वोट गिनने का आरोप लगाया। टेबल नंबर सात पर बहस होने पर पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे और वोट दोबारा खोलकर दिखाए, जिसके बाद एजेंट शांत हुए। टेबल नंबर पांच पर भी ऐसी ही बहस हुई, लेकिन कोई बड़ा हंगामा नहीं हुआ।

23 अक्तूबर को हुआ था मतदान
शिक्षक एमएलसी निर्वाचन के लिए 23 अक्तूबर को 105 बूथों पर मतदान हुआ था। दोनों मंडलों के 46 हजार से ज्यादा मतदाताओं में से 35,149 यानी 73.69 फीसदी ने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतगणना की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक टेबल पर प्रत्याशियों को एक-एक काउंटिंग एजेंट तैनात करने की अनुमति दी गई है। सभी टेबल पर वीडियोग्राफी और पूरे हॉल में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। मतगणना के विभिन्न चरणों की जानकारी देने के लिए लाउडस्पीकर भी लगाए गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed