{"_id":"6aa07349493619ae2f077607","slug":"45-students-enrolled-on-the-first-day-bareilly-news-c-4-bly1015-962876-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पहले दिन 45 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पहले दिन 45 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश
Wed, 09 Sep 2026 02:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में मंगलवार से तृतीय सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन करीब 45 छात्रों ने ऑफलाइन माध्यम से फीस जमा करके प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराई।
मुख्य प्रवेश नियंत्रक वंदना शर्मा ने बताया कि बारिश की संभावना के चलते पहले दिन प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या कम रही। कई अलग-अलग पाठ्यक्रमों के तृतीय वर्ष के छात्र प्रवेश के बारे में जानकारी लेने के लिए भी पहुंचे। कुछ विद्यार्थी कक्षाएं ले रहे हैं, लेकिन उन्हें प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी नहीं मिल पाई है।
स्नातक तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए समितियां बनाने के साथ ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराने का स्थान भी तय कर दिया गया है। मीडिया प्रभारी प्रो. एसी त्रिपाठी के अनुसार बीए तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए नए परीक्षा भवन के भूतल पर स्थान तय किया गया है। इसके संयोजक शिक्षा शास्त्र के डाॅ. मनवीर सिंह को बनाया गया।
विज्ञापन
प्राणी विज्ञान समूह के तृतीय सेमेस्टर के प्रवेश जंतु विज्ञान विभाग में होंगे। इसकी संयोजक प्रो. रेनू चौधरी हैं। गणित समूह के तृतीय सेमेस्टर के प्रवेश भौतिक विज्ञान विभाग में होंगे। इसका संयोजक भौतिकी के प्रो. अविनाश अग्रवाल को बनाया गया है। बीकाॅम तृतीय सेमेस्टर के प्रवेश वाणिज्य विभाग में होंगे। इसके प्रवेश संयोजक प्रो. अनूप कुमार बनाए गए हैं।
परिणाम से जुड़ी समस्याएं लेकर पहुंच रहे विद्यार्थी
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में इन दिनों बड़ी संख्या में विद्यार्थी परीक्षा परिणाम से संबंधित शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं। मंगलवार को इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के कई विद्यार्थी अपनी मार्कशीट से जुड़ी समस्या लेकर परीक्षा कार्यालय पहुंचे। छात्रों ने बताया कि किसी मार्कशीट पर रोल नंबर नहीं है तो किसी का फोटो ही अपडेट नहीं किया गया। यह स्थिति तब है जब परीक्षा फॉर्म में सभी जानकारी सटीक भरकर दी गई थीं। 2023 में परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन माइग्रेशन प्रमाणपत्र व डिग्री निकाली। नंबर न चढ़ने की वजह से इसमें फेल दिखा रहा है। उन्होंने बताया कि माइग्रेशन का फॉर्म भरते समय नंबर चढ़ाने का विकल्प ही न खुलने से यह समस्या हुई। मामले में परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनिल कुमार यादव ने बताया कि इंजीनियरिंग के छात्रों की मार्कशीट में फोटो व एनरोलमेंट न होने की दिक्कत को जल्द सही कराया जाएगा। माइग्रेशन वाले मामले में वेबवाइट पर ज्यादा भार होने की वजह से छात्र सही डाटा नहीं दर्ज कर पाया होगा।