{"_id":"6137b8b58ebc3e14f006d161","slug":"crime-barabanki-news-lko5945347116","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी ने सीएचसी कर्मी पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी ने सीएचसी कर्मी पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। एक सीएचसी में मंगलवार की सुबह उस समय अफरातफरी मच गयी जब सीएचसी में ही बने आवास में रह रही वार्ड आया पर उसके प्रेमी ने चाकू से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। पीड़िता को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया फिर वहां से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीएचसी बड़ागांव में वार्ड आया के पद पर तैनात केतकी देवी बीते करीब 20 वर्षों से दिनेश कुमार रावत निवासी ग्राम दौलतपुर थाना फतेहपुर के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती है। जिससे इनका एक पुत्र ऋतिकराज भी है। बीते करीब चार माह से दिनेश और केतकी के बीच उपजे विवाद के बाद दोनों अलग-अलग हो गये और दिनेश कहीं और रहने लगा।
इस बीच मंगलवार की सुबह जब केतकी का पुत्र एक स्कूल में पढ़ने चला गया और केतकी अपने आवास पर अकेली थी। तभी पहुंचे दिनेश ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। पेट में घुसे चाकू को निकालकर और हमला करता इससे पूर्व केतकी ने चाकू को पकड़ लिया जिससे उसकी दो अंगुलियां भी जख्मी हो गईं।
विज्ञापन
शोर मचाने पर जब तक लोग दौड़ते इससे पूर्व दिनेश चाकू सहित मुख्य गेट से भाग गया। घटना की सूचना पाते ही प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल वार्ड आया का बयान दर्ज किया। पीड़िता के पेट में गहरा घाव होने के कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।