फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Students showed enthusiasm for the exam; 2.06 lakh candidates participated

Balrampur News: परीक्षा में विद्यार्थियों में दिखा उत्साह, 2.06 लाख परीक्षार्थी हुए शामिल

Wed, 19 Aug 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 19 Aug 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Students showed enthusiasm for the exam; 2.06 lakh candidates participated
फोटो-35-बलरामपुर के परिषदीय विद्यालय में परीक्षा देते परीक्षार्थी ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। जिले के 1815 परिषदीय विद्यालयों में बुधवार को सत्रीय परीक्षा शुरू हो गई। पहले दिन मौखिक और लिखित परीक्षा में कुल 2,32,588 के सापेक्ष 2,06,214 परीक्षार्थी शामिल हुए, वहीं 26,374 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को लेकर विद्यालयों में सुबह से ही चहल-पहल रही। शिक्षकों ने निर्धारित समय में पारदर्शी ढंग से परीक्षा संपन्न कराईं।
विज्ञापन


पहली पाली में कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों की सभी विषयों की मौखिक परीक्षा कराई गई। शिक्षकों ने बच्चों से पाठ्यक्रम से जुड़े प्रश्न पूछकर उनके सीखने के स्तर का आकलन किया। वहीं कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने बेसिक क्राफ्ट, समग्र कला, कृषि एवं गृहशिल्प विषय की परीक्षा दी। दूसरी पाली में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने खेल एवं शारीरिक शिक्षा तथा स्काउटिंग की परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा के दौरान विद्यालयों में शिक्षकों ने निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन कराया। विभागीय स्तर से परीक्षा की निगरानी भी की गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सत्रीय परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर और विषयवार प्रगति का मूल्यांकन किया जा रहा है। प्रधानाध्यापकों को परीक्षा निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed