{"_id":"6a0df65a4e386cae5901582b","slug":"meritorious-students-were-honored-their-faces-lit-up-when-they-received-medals-balrampur-news-c-99-1-slko1018-148700-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मेधावियों का हुआ सम्मान, मेडल मिले तो खिल उठे चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मेधावियों का हुआ सम्मान, मेडल मिले तो खिल उठे चेहरे
Wed, 20 May 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 20 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
फोटो-45-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में मेधावी को सम्मानित करते डीएम ।-स्रोत: विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को सीबीएसई, आईसीएसई एवं पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने मेधावियों को मेडल देकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मेडल पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है। कहा कि शिक्षा केवल अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं, बल्कि समाज और देश को बेहतर दिशा देने का माध्यम भी है। प्रशिक्षु आईएएस शिवांश, एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योति राय, क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति श्री एवं जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
इंटरमीडिएट में सीबीएसई बोर्ड से प्रथम स्थान हासिल करने वाली सायना मिश्रा, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली नैनसी वर्मा, तीसरे स्थान पर रहीं सिद्धिता सिंह और चौथा स्थान हासिल करने वाली साक्षी यादव को सम्मानित किया गया। आईएससी बोर्ड में हसन शोएब, वैभव विश्वकर्मा, और यूनुस अबरार अंसारी को क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान मिलने पर सम्मानित किया गया। केंद्रीय विद्यालय से रुद्रांश कुमार राय, अंश कुमार अलंकार और विनय कुमार को सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर डीएम ने सम्मानित किया। सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल में ईशान टंडन और अक्षिता द्विवेदी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया था। अपूर्वा श्रीवास्तव, निशांत शुक्ला और आदर्श मौर्या को संयुक्त रूप से दूसरा स्थान मिला। आईसीएसई बोर्ड में आयुष गोयल प्रथम, तेजस्व मणि तिवारी द्वितीय व श्यान अहमद सिद्दीकी तृतीय स्थान पर रहे। इन सभी मेधावियों को प्रशस्तिपत्र व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा केंद्रीय विद्यालय से अलंकृता पांडेय, माही मिश्रा और कुंवर आशुतोष सिंह को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य चंदन पांडेय ने किया।