{"_id":"6a230e9fac157e85d70954cc","slug":"20-additional-buses-will-run-for-the-convenience-of-the-candidates-bahraich-news-c-98-1-slko1009-150716-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए चलेंगी 20 अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए चलेंगी 20 अतिरिक्त बसें
Fri, 05 Jun 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। उप्र पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा के लिए रोडवेज प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। 8 से 10 जून तक होने वाली परीक्षा में हजारों अभ्यर्थियों के आवागमन को देखते हुए 20 अतिरिक्त बसों के संचालन की तैयारी की है। साथ ही बस स्टेशनों पर विशेष सहायता डेस्क स्थापित कर अभ्यर्थियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
पुलिस भर्ती परीक्षा में आसपास के जनपदों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने की संभावना है। ज्यादातर अभ्यर्थी रोडवेज बसों से यात्रा करेंगे, इसलिए परिवहन निगम ने विशेष व्यवस्था करने का निर्णय लिया है।
परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु एन सिंह ने क्षेत्रीय प्रबंधकों और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश जारी करते हुए प्रमुख बस स्टेशनों पर सुरक्षा, सुगम यातायात और सहायता व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है। परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए मार्गदर्शन, रूट डायवर्जन व भीड़ के अनुसार अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ज्ञानचंद ने बताया कि किसी भी रूट पर भीड़ बढ़ने पर तत्काल अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।