फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो पलटा, 10 लोग घायल

Sat, 10 Oct 2026 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
crime news
खेकड़ा। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर तहसील के पास अज्ञात वाहन ने टेंपो में साइड मार दी, जिससे टेंपो पलट गया। इससे उसमें सवार लोनी और मंडौला के रहने वाले करीब 10 लोग घायल हो गए। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

दिल्ली में कांग्रेस व कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के कारण रेलवे विभाग ने सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली यात्री ट्रेन 74024, शामली से दिल्ली जाने वाली 64028, दिल्ली से शामली जाने वाली 74023 और दिल्ली से शामली जाने वाली 54057 यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया। इससे ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा और वे डग्गामार वाहनों में सफर कर रहे हैं, इसलिए ही लोनी व मंडौला के लोग शुक्रवार शाम को बागपत से टेंपो में सवार होकर लोनी की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन

वह तहसील के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने ओवरटेक करने के चक्कर में टेंपो में साइड मार दी। इससे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो में सवार लोनी के रहने वाले हनीफ, समीर, सन्नो, गुलशाना, मंडौला निवासी संगीता, मनोज देवी और देवीशरण चोट लगने से घायल हो गए। पता लगने पर पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। सीओ रोहन चौरसिया ने बताया कि घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया और उसके बाद वे घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed