फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BAGHPAT: Head Constable Found Dead in Rented Room Under Suspicious Circumstances

बागपत: ड्यूटी पर नहीं पहुंचे हेड कांस्टेबल, कमरे का गेट खोला तो जमीन पर पड़ा था शव, संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Tue, 25 Aug 2026 04:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 25 Aug 2026 04:34 PM IST
सार
Register For Event

बागपत रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात 50 वर्षीय मुख्य आरक्षी सुभाष चंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर कमरे का गेट खोला गया तो वह जमीन पर मृत मिले।

विज्ञापन
BAGHPAT: Head Constable Found Dead in Rented Room Under Suspicious Circumstances
मुख्य आरक्षी का फाइल फोटो, मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी सुभाष चंद्र की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 50 वर्षीय सुभाष चंद्र करीब डेढ़ वर्ष से सिसाना गांव में किराये के मकान में रह रहे थे।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह ड्यूटी पर नहीं पहुंचने और कमरे का गेट नहीं खुलने पर परिजनों को चिंता हुई। मकान मालिक के परिचित की मदद से दूसरी चाबी से कमरा खोला गया तो वह अंदर जमीन पर पड़े मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बागपत: टोल पर मंत्री के काफिले की गाड़ी पर सरियों-लाठी से हमला, तीन घायल, टोलकर्मियों पर मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो परिजनों को हुई चिंता
बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र के औरंगाबाद अहीर गांव निवासी सुभाष चंद्र बागपत रिजर्व पुलिस लाइन में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात थे। वह करीब डेढ़ वर्ष से सिसाना गांव में रमेश चौहान के मकान में किराये पर रह रहे थे।

मंगलवार सुबह करीब आठ बजे उन्हें ड्यूटी पर पहुंचना था, लेकिन वह समय पर नहीं पहुंचे। कमरे का गेट भी अंदर से बंद था। परिजनों ने फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
 

दूसरी चाबी से खुलवाया गया कमरा
सुभाष चंद्र से संपर्क नहीं होने पर परिजनों ने मकान मालिक के परिचित विनय चौहान से संपर्क किया। इसके बाद विनय ने एक कर्मचारी को दूसरी चाबी लेकर कमरे पर भेजा। कमरे का गेट खोला गया तो सुभाष चंद्र जमीन पर पड़े दिखाई दिए।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि सुभाष चंद्र की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

मौत की वजह स्पष्ट नहीं
पुलिस के अनुसार, फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed