{"_id":"39289","slug":"Baghpat-39289-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी बढ़ते ही बिजली के नखरे शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी बढ़ते ही बिजली के नखरे शुरू
Baghpat
Updated Tue, 14 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बागपत। गर्मी बढ़ती ही बिजली के नखरे शुरू हो गए हैं। ऊर्जा निगम ने दिन में पांच घंटे की कटौती शुरू कर दी है। गर्मी और कटौती से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। शहरवासियों में ऊर्जा निगम के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। बारिश के बाद गर्मी और कटौती से लोगों को राहत मिली थी, लेकिन सोमवार को धूप निकलते ही व्यवस्था फिर पुराने ढर्रे पर लौट गई। रात की चार घंटे की कटौती ने जहां लोगों की नींद उड़ा कर रख दी, वहीं दिन में नियमित कटौती के अतिरिक्त भी एक घंटे की कटौती कर दी। दोपहर में धूप निकली और गर्मी बढ़ी तो बिजली की डिमांड भी बढ़ गई, जिससे लगातार पांच घंटे बिजली की आपूर्ति ठप रही। उसम और गर्मी भरे मौसम में बिजली के झटकों ने लोगों को बेहाल कर दिया। लगातार पांच घंटे तक की कटौती को इनवर्टर भी नहीं झेल पा रहे हैं। जिसको लेकर लोगों में ऊर्जा निगम के खिलाफ रोष व्याप्त है। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता एसके सिंह ने बताया कि जब से ग्रिड में गड़बड़ी आई है तभी से व्यवस्था खराब हो गई है। अभी तक व्यवस्था सामान्य नहीं हो पा रही है। बारिश होगी और डिमांड कम होगी तो व्यवस्था में सुधार होेने की उम्मीद है।
विज्ञापन
