फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Four arrested for robbery

Ayodhya News: लूट के आरोप में चार गिरफ्तार, कार और मोबाइल बरामद

Sun, 27 Sep 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 27 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Four arrested for robbery
पकड़े गए आरोपी।
अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र में मारपीट कर रुपये और मोबाइल फोन छीनने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से लूटे गए रुपये, मोबाइल और लूट में इस्तेमाल कार बरामद कर ली गई है। चारों आरोपी अंबेडकरनगर जिले के भीटी क्षेत्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि सहादतगंज निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर में बताया था कि रविवार सुबह कार सवार चार लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जेब में रखे 670 रुपये व मोबाइल फोन छीन लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था। कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ घंटे के भीतर ही पुलिस टीम ने अब्बूसराय सर्विस लेन के पास रेलवे क्रॉसिंग की ओर खाली प्लॉट से अमन सिंह (24), राजन सिंह (30), कमलदीप तिवारी (26) और हर्ष पांडेय (21) को पकड़ लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 670 रुपये, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त कार बरामद कर ली। पुलिस के अनुसार, अमन, राजन और हर्ष के खिलाफ अंबेडकरनगर के भीटी थाने में पहले से कई मामले दर्ज हैं। सीओ बताया कि विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed