{"_id":"5d0fdaf18ebc3e5eb83038f9","slug":"15613201612-jpnagar-news41","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालिक ने फेंका था बोरे में बंदकर नौकर का शव, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मालिक ने फेंका था बोरे में बंदकर नौकर का शव, गिरफ्तार
विज्ञापन
रजबपुर। बोरे में बंद मिला शव एक नौकर का निकला। वह बिहार का रहने वाला है। संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई थी। मालिक ने उसे बोरे में बंद कर फेंक दिया था। पुलिस ने मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पोस्टमार्टम में नौकर की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। डॉक्टरों ने बिसरा सुरक्षित किया है। खास बात यह है कि मजदूर का चेहरा धूप से काला पड़ गया था न कि तेजाब डाला गया।
बुधवार को रजबपुर थाना क्षेत्र के अतरासी-हसनपुर मार्ग पर फैय्याजनगर के मंदिर के पास बंद बोरे में मिला शव बिहार के रहने वाले मुकेश का निकला। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि करीब दस दिन पहले मुकेश मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर घूमता-फिरता था। रजबपुर के अशावर गांव निवासी पप्पन उसे पकड़ कर घर ले आया। पप्पन ने मुकेश को अपने चाचा करतार के यहां काम करने के लिए छोड़ दिया। दरअसल मुकेश के शरीर पर छाले बने थे। जबकि उसका पेट फूला हुआ था। करतार सिंह ने मुकेश को एक दिन बाद ही यह कह कर वापस कर दिया कि वह गंभीर बीमारी से पीड़ित है। लिहाजा मुकेश पप्पन के घर पहुंच गया। जहां सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। मंगलवार को दिनभर मुकेश का शव पप्पन के घर पर ही पड़ा रहा। डर की वजह से उसने किसी को भी नहीं बताया। रात में करीब ग्यारह बजे शव को बोरे में बंद कर फैय्याजनगर के पास फेंक गया। पुलिस ने मालिक पप्पन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पप्पन के खिलाफ शव को छिपाने और साक्ष्य मिटाने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नौकर की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। विसरा सुरक्षित किया गया है। बीमार से मौत होने की संभावना है। मालिक पप्पन को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।- संजय तोमर, इंस्पेक्टर रजबपुर