फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर की मौत
हसनपुर। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव में संदिग्ध हालात में किशोर की मौत हो गई। उसका शव जंगल में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि गांव दौरारा निवासी इंदर का 17 वर्षीय बेटा बबलू दो दिन पूर्व अचानक घर से गायब हो गया था। दिन भर गायब रहने के बाद में शाम को वह घर लौटा था। इसके बाद गुरुवार शाम को वह घर से फिर गायब हो गया। काफी तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। शुक्रवार सुबह को गांव के बाहर कुछ बच्चे खजूर के पेड़ से खजूर तोड़ रहे थे। इस दौरान उन्होंने पास में दयाराम के खेत में खड़े पेड़ पर किशोर का शव लटका देखा। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसे पेड़ से उतारा गया। बिना कार्रवाई के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजन किसी भी तरह की रंजिश या घर में किसी विवाद की बात से इंकार कर रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed