फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Class 10 student fed up with molestation hangs herself to death

शोहदे से परेशान छात्रा ने दी जान: स्कूल आते-जाते रास्ते में लड़की को करता था परेशान, मानसिक रूप से टूट चुकी थी

Fri, 11 Sep 2026 12:39 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला (अमरोहा) Published by: Akash Dubey Updated Fri, 11 Sep 2026 12:39 PM IST
सार
Register For Event

छेड़खानी से तंग आकर दसवीं की छात्रा ने जान दे दी। पुलिस ने आरोपी नय्यूम को हिरासत में लिया है। उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
Class 10 student fed up with molestation hangs herself to death
छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दूसरे समुदाय के युवक की छेड़खानी से तंग आकर दसवीं की छात्रा ने फंदे पर लटककर जान दे दी। सूचना पर इंस्पेक्टर और सीओ हसनपुर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपी युवक नय्यूम को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

गजरौला थानाक्षेत्र निवासी छात्रा की मां ने बताया कि आरोपी युवक कई महीने से सरेराह बेटी को परेशान करता था। साइकिल से स्कूल जाते समय अक्सर पीछा कर छेड़खानी करता था। इस संबंध में छात्रा ने परिजनों को जानकारी दी थी, जिसके बाद कई बार आरोपी युवक को समझाया और पुलिस कार्रवाई की चेतावनी भी दी लेकिन वह हरकतों से बाज नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि बुधवार को भी स्कूल से लौटते समय आरोपी नय्यूम ने छात्रा को रास्ते में परेशान किया जिसके बाद छात्रा मानसिक रूप से काफी परेशान थी। उसने परिजनों को भी इसकी जानकारी दी। फिर बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे छात्रा की मां पशुशाला में चली गईं, जबकि छोटी बहन स्कूल गई थी। इसी दौरान घर में अकेली छात्रा ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। कुछ देर बाद मां वापस लौटीं तो कमरे में बेटी को लटका देखकर चीख पड़ीं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही सीओ हसनपुर पंकज त्यागी और गजरौला प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि मामले में छात्रा के भाई की तहरीर पर नय्यूम के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

चार बहनों में सबसे छोटी थी छात्रा
युवक की छेड़खानी से तंग आकर जान देनी वाली दसवीं की छात्रा चार बहनों में सबसे छोटी थी, जबकि दो बहनों की पहले ही शादी हो चुकी है और तीसरे नंबर पर एक भाई है। घटना के बाद से माता-पिता और भाई-बहन रो-रोकर बेहाल हैं। परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed