फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Body of youth who drowned in the pond found.

Amethi News: तालाब में डूबे युवक का शव मिला

Thu, 20 Aug 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 20 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Body of youth who drowned in the pond found.
जायस के पूरे हकीम गांव में मृतक के परिजन। स्रोत: ग्रामीण
जायस। पूरे हकीम गांव निवासी नंदलाल (30) मंगलवार शाम तालाब में डूब गए थे। बुधवार सुबह एनडीआरएफ टीम ने उनका शव तलाश लिया। नंदलाल की मौत से पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


नंदलाल मंगलवार शाम गांव के पास तालाब किनारे शौच के लिए गए थे। उसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास करते हुए परिजनों और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस ने देर रात तक तालाब में तलाश कराई, मगर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


बुधवार को एनडीआरएफ टीम ने अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 10 बजे शव खोज लिया। एसओ अमरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। प्रथम दृष्टया पानी में डूबने से मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर राजस्व विभाग को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपदा प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि पानी में डूबने से मौत दैवी आपदा की श्रेणी में आती है। राजस्व टीम को मौके पर भेजकर रिपोर्ट मांगी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मृतक के आश्रित के खाते में दैवी आपदा के तहत सहायता राशि भेजी जाएगी। इसके लिए परिवार को अलग से आवेदन नहीं करना होगा। लेखपाल की मदद से जरूरी दस्तावेज जुटाकर सहायता राशि दिलाई जाएगी।



मुकेश की मौत के बाद पत्नी कमलेश कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया कि शादी के छह माह बाद ही पति का साथ छूट गया। मंगलवार दोपहर मुकेश मायके छोड़कर आए थे और बुधवार को लेने आने की बात कही थी, मगर उनकी मौत की खबर पहुंची। मां विमला देवी बेटे के शव से लिपटकर बिलखती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed