{"_id":"149-56972","slug":"AmbedkarNagar-56972-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिपरमिंट व गन्ने को पहुंचा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिपरमिंट व गन्ने को पहुंचा लाभ
AmbedkarNagar
Updated Mon, 22 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में शनिवार देर रात से रविवार की सुबह तक हुई बारिश ने भले ही गेहूं की फसल को तगड़ी चोट दी हो, लेकिन इससे पिपरमिंट व गन्ने की फसल को लाभ पहुंचा है। टांडा के किसान अमरदीप व शशिभूषण ने कहा कि लगातार निकल रही तेज धूप के चलते मेंथा की फसल प्रभावित हो रही थी। दरअसल मेंथा की फसल को चौथे पांचवें दिन पानी की आवश्यकता होती है। भीषण गर्मी पड़ने से सिंचाई के लिए नलकूप का सहारा लेना पड़ रहा था। बारिश होने से फसल को लाभ पहुंचा है। चांदपुर के किसान संजय व रणजीत सिंह ने कहा कि पिपरमेंट के साथ-साथ गन्ने की फसल को भी लाभ पहुंचा है। यदि इसी प्रकार का मौसम दो दिन और रहा तो इसका व्यापक लाभ दोनों फसलों को पहुंचेगा।
विज्ञापन
