{"_id":"6a8e9ed294705e5256054b83","slug":"youth-missing-for-a-week-murdered-and-body-dumped-in-the-yamuna-revelation-made-during-interrogation-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : एक सप्ताह से लापता हुए युवक की हत्या कर शव यमुना में फेंका, पूछताछ में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : एक सप्ताह से लापता हुए युवक की हत्या कर शव यमुना में फेंका, पूछताछ में खुलासा
Wed, 26 Aug 2026 01:37 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:37 PM IST
पुरामुफ्ती से छह दिन पहले लापता युवक मोनू (35) की हत्या करके लाश को यमुना नदी में फेंक दी गई है। यह सनसनीखेज खुलासा गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस के सामने की है।
विज्ञापन
हत्या।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुरामुफ्ती से छह दिन पहले लापता युवक मोनू (35) की हत्या करके लाश को यमुना नदी में फेंक दी गई है। यह सनसनीखेज खुलासा गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस के सामने की है। मंगलवार को ग्रामीणों थाने का घेराव किया था। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने जब कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार किया तो आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। इसके बाद पुलिस अब उफनाई यमुना में शव की खोजबीन में जुटी है।
विज्ञापन
पूरामुफ्ती से छह दिन पहले लापता युवक मोनू (35) का छह दिन बाद भी सुराग न लगने पर मंगलवार को ग्रामीणों ने थाने घेराव किया था। ग्रामीणों का कहना था कि मोनू का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया है। कई दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई पता नहीं लगा है। पुलिस मामले में कोई तेजी नहीं दिखा रही है। थाना प्रभारी ने 24 घंटे में मामले का खुलासा करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया था। बुधवार को पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो पता चला कि मोनू की हत्या कर दी गई है और शव को यमुना नदीं में फेंक दिया गया है।
विज्ञापन
महगांव निवासी युवक के मामा कमलेश कुमार के मुताबिक, 19 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे मोनू पूरामुफ्ती थाने के पास मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान कार सवार कुछ लोग उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद से उसका पता नहीं चला। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। परिजनों का कहना है कि 20 अगस्त को एफआईआर दर्ज होने के बाद भी मोनू की तलाश में कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन