फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPESSC: Advertisement released for 1,936 Assistant Professor posts; applications open; exam to be held on Nov

यूपीईएसएससी : असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों पर विज्ञापन जारी, आवेदन शुरू, 19 व 20 नवंबर को होगी परीक्षा

Wed, 09 Sep 2026 11:37 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 09 Sep 2026 11:37 AM IST
सार
Register For Event

उत्तर प्रदेश के अशासकीय अनुदानित महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,936 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी हो गया है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थी सात अक्तूबर तक शुल्क जमा कर आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
UPESSC: Advertisement released for 1,936 Assistant Professor posts; applications open; exam to be held on Nov
असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए भर्ती शुरू। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

प्रदेश के अशासकीय अनुदानित सह-शिक्षा महाविद्यालयों और महिला महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर भर्ती के लिए मंगलवार देर शाम विज्ञापन जारी हो गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने 1,936 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन (संख्या 04/2026) जारी किया है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आवेदन प्रक्रिया में वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) व्यवस्था लागू की है। विज्ञापित पदों के सापेक्ष निर्धारित अर्हता और पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन करेंगे। अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत विज्ञापन एवं निर्देश पुस्तिका आयोग की वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/ पर उपलब्ध है।

विज्ञापन

आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया आठ सितंबर से प्रारंभ हो गई है। ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि सात अक्तूबर निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन में 11 अक्तूबर तक संशोधन कर सकेंगे। सहायक आचार्य पदों के लिए लिखित परीक्षा 19 और 20 नवंबर को है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग के अध्यक्ष ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आवेदन करने से पहले विज्ञापन में दी गई शैक्षिक योग्यता, विषयवार पदों, आयु सीमा, आरक्षण, आवेदन प्रक्रिया तथा अन्य शर्तों को अच्छी तरह पढ़ लें और निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना आवेदन पूर्ण करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed