{"_id":"6aa3e2796afc8b076008b9c8","slug":"up-beo-recruitment-2026-238-posts-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : बीईओ के 238 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, आयोग को भेजा गया अधियाचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : बीईओ के 238 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, आयोग को भेजा गया अधियाचन
Fri, 11 Sep 2026 04:53 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 11 Sep 2026 04:53 PM IST
BEO Recruitment 2026 : प्रदेश में करीब छह साल बाद खंड शिक्षा अधिकारी पद पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। बेसिक शिक्षा निदेशालय ने 238 पदों का अधियाचन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को भेज दिया है। अब आयोग विज्ञापन जारी कर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाएगा। बीएड अभ्यर्थियों को इस भर्ती में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी)।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
विस्तार
प्रदेश में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) पद पर भर्ती की प्रक्रिया का रास्ता अब साफ हो चुका है। प्रदेश के विभिन्न विकासखंडों के लिए कुल 238 पदों पर भर्ती होनी है। बेसिक शिक्षा निदेशालय ने बृहस्पतिवार देर शाम ऑनलाइन अधियाचन अपलोड करते हुए उप्र लोक सेवा आयोग को भेज दिया है। भर्ती प्रक्रिया आयोग की ओर से ही पूरी की जानी है।
विज्ञापन
अब आयोग विज्ञापन आदि की प्रक्रिया शुरू करेगा। निदेशालय ने इसके लिए बीते वर्ष भी लोक सेवा आयोग को अधियाचन भेज दिया था लेकिन नियमावली संशोधित न होने के कारण आयोग ने उस अधियाचन को वापस कर दिया था। अब फिर से यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। खंड शिक्षा अधिकारियों की भर्ती के लिए बीएड अभ्यर्थियों को मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके पहले वर्ष 2019 में बीईओ के 309 पदों पर भर्ती निकाली गई थी, जिसमें पांच लाख से ज्यादा आवेदन आए थे। अब करीब छह साल बाद फिर इस पद पर भर्ती होने जा रही है। प्रदेश में बीईओ के 1031 पद स्वीकृत हैं जिसमें कुल 350 से ज्यादा पद खाली हैं लेकिन 238 पदों पर ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। 10 प्रतिशत सीटों पर भर्ती की प्रक्रिया अभी रोकी गई है, क्योंकि इसमें प्रधानाध्यापकों को मौका मिल सकता है। पिछले दिनों अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा जब दो दिवसीय दौरे पर प्रयागराज आए थे तो उन्होंने इस भर्ती को लेकर चर्चा की थी।
विज्ञापन