Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Roadways: Empty claims regarding first aid; journeys continue with nothing but empty boxes.

यूपी रोडवेज : फर्स्ट एड के नाम पर कोरे दावे, खाली डिब्बों के सहारे चल रहा सफर

Thu, 19 Nov 2026 03:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 19 Nov 2026 03:09 PM IST
सार
Register For Event

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) के दावों के बावजूद यात्रियों की सुरक्षा महज कागजी साबित हो रही है। प्रयागराज से गुजरने वाली अधिकांश रोडवेज बसों में प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) की सुविधा नहीं है।

विज्ञापन
Roadways: Empty claims regarding first aid; journeys continue with nothing but empty boxes.
रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) के दावों के बावजूद यात्रियों की सुरक्षा महज कागजी साबित हो रही है। प्रयागराज से गुजरने वाली अधिकांश रोडवेज बसों में प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) की सुविधा नहीं है। सफर के दौरान किसी हादसे या आपात स्थिति में यात्रियों को समय पर चिकित्सीय मदद मिलना लगभग असंभव है।

विज्ञापन


यूपी रोडवेज प्रयागराज क्षेत्र के एमजी मार्ग स्थित विद्या वाहिनी बस स्टेशन पर पड़ताल की गई। दोपहर के समय खड़ी बसों की हकीकत टटोली गई, तो किसी भी बस में फर्स्ट एड बॉक्स दुरुस्त नहीं मिला। सिविल लाइंस, प्रयाग, प्रतापगढ़, लालगंज, अवध, जौनपुर, बांदा, सुल्तानपुर और अयोध्या डिपो समेत अन्य डिपो की बसें वहां मौजूद थीं।
विज्ञापन


अधिकांश बसों से फर्स्ट एड बॉक्स या तो पूरी तरह गायब थे। जिन कुछेक बसों में ये डिब्बे टंगे भी थे, वे अंदर से पूरी तरह खाली नजर आए। प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली एक एसी बस में भी ड्राइवर की सीट के पीछे लगा बॉक्स खाली पाया गया। यात्री मनीष शुक्ला और मुकेश तिवारी ने इस स्थिति को बेहद चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि चलती बस में मामूली चोट लगने या चक्कर आने पर प्राथमिक उपचार नहीं मिलता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अधिकारियों का आश्वासन

इस मामले पर सिविल लाइंस डिपो के एआरएम जयकरन से बात की गई। उन्होंने कहा कि वह इस पूरे मामले की जांच करवाएंगे। यूपी रोडवेज प्रयागराज क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उनका कहना है कि अगर फर्स्ट एड बॉक्स बसों में नहीं है, तो निश्चित ही कंडक्टर के पास होगा। यदि कंडक्टर के पास भी यह उपलब्ध नहीं है, तो यह विषय गंभीर है।

प्राथमिक उपचार बक्से में आवश्यक सामग्री

क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह ने क्षेत्र की सभी बसों में फर्स्ट एड बॉक्स की मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित कराने का वादा किया। यूपी रोडवेज की बसों के प्राथमिक उपचार बक्से में आपातकालीन स्थिति के लिए कुछ दवाएं होनी चाहिए। इसमें एंटीसेप्टिक लोशन, दर्द या बुखार की जरूरी दवाई शामिल है। इसके साथ ही, ड्रेसिंग का सामान आदि भी रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed