{"_id":"6b0965478b71155bbf0db0f7","slug":"providing-a-solid-reason-for-additional-testimony-after-arguments-have-concluded-is-mandatory-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : बहस पूरी होने के बाद अतिरिक्त गवाही के लिए ठोस कारण बताना जरूरी, हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : बहस पूरी होने के बाद अतिरिक्त गवाही के लिए ठोस कारण बताना जरूरी, हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी
Fri, 27 Nov 2026 04:41 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 27 Nov 2026 04:41 PM IST
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि जब पक्षकार को गवाह पेश करने का पूरा अवसर मिला हो और उसने खुद अपना साक्ष्य बंद करा दिया हो तो बाद में अतिरिक्त गवाही की मांग के लिए ठोस कारण बताना होगा।
विज्ञापन
अदालत का फैसला।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि जब पक्षकार को गवाह पेश करने का पूरा अवसर मिला हो और उसने खुद अपना साक्ष्य बंद करा दिया हो तो बाद में अतिरिक्त गवाही की मांग के लिए ठोस कारण बताना होगा। न्यायमूर्ति डॉ. योगेंद्र कुमार श्रीवास्तव की पीठ ने यह आदेश अलीगढ़ की रामघाट रोड स्थित दुकान से किरायेदार की बेदखली के मामले में दिया।
किरायेदार ने 21 अप्रैल 2025 को अपनी गवाहों की सूची में हस्तलेखन विशेषज्ञ समीर शर्मा का नाम शामिल किया था। चार गवाहों के बयान दर्ज कराने के बाद 31 जुलाई 2025 को उसने कह दिया कि अब कोई अन्य साक्ष्य पेश नहीं करना है। इसके बाद अदालत ने उसका साक्ष्य बंद कर दिया और मुकदमे को अंतिम बहस के लिए रख दिया।
मकान मालिक की बहस पूरी होने और लिखित बहस दाखिल होने के बाद किरायेदार ने 21 फरवरी 2026 को विशेषज्ञ को गवाही के लिए बुलाने की अर्जी दी। उसकी अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी। इसे उसने हाईकोर्ट में चुनौती दी। हाईकोर्ट ने पक्षों को सुनने के बाद कहा कि पक्षकार को पहले गवाह पेश नहीं करने का कारण और बाद में हुई देरी का संतोषजनक स्पष्टीकरण देना होगा।
विज्ञापन
केवल दस्तावेज की प्रासंगिकता या खर्च देने की पेशकश पर्याप्त नहीं है। अदालत ने ट्रायल कोर्ट के आदेशों में कोई कानूनी त्रुटि नहीं पाई और अनुच्छेद 227 के तहत दाखिल याचिका खारिज कर दी। साथ ही ट्रायल कोर्ट को मुकदमे का शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया।