फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Keshav says resolving students' issues is the top priority of the 'double-engine' government.

UP : केशव बोले- छात्रों की समस्याओं का समाधान डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

Fri, 07 Aug 2026 09:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 07 Aug 2026 09:04 PM IST
सार
Register For Event

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में आयोजित 'छात्रों की बात, युवाओं के साथ' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार प्रतियोगी छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

विज्ञापन
Keshav says resolving students' issues is the top priority of the 'double-engine' government.
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ज्ञापन सौंपते छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में आयोजित 'छात्रों की बात, युवाओं के साथ' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार प्रतियोगी छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों के सुझाव सरकार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और उन्हें पूरी गंभीरता से लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कानून बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से किए गए वादे के अनुरूप परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। सरकार की मंशा है कि किसी भी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक न हो, अधियाचन समय पर भेजे जाएं, परीक्षाएं निर्धारित समय पर संपन्न हों तथा परिणाम भी समयबद्ध ढंग से घोषित किए जाएं, ताकि युवाओं को अनावश्यक प्रतीक्षा और मानसिक तनाव का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े छात्रों को व्यवहारिक कठिनाइयों का सबसे अधिक अनुभव होता है। इसलिए उनके सुझाव सरकार के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे अपनी समस्याएं एवं सुझाव लिखित रूप में अथवा ई-मेल के माध्यम से भी उपलब्ध कराएं। सरकार प्रत्येक सुझाव का अध्ययन कर उसके समाधान का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि प्राप्त सुझावों पर मुख्यमंत्री जी के साथ कैबिनेट स्तर पर भी चर्चा की जाएगी और जहां आवश्यक होगा वहां नीतिगत निर्णय लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा देश और प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। जिस देश का युवा विकास यात्रा में सहभागी नहीं बनता, वह देश प्रगति नहीं कर सकता। प्रतियोगी छात्र केवल अपने परिवार का ही नहीं बल्कि राष्ट्र और समाज के भविष्य का भी निर्माण करते हैं। इसलिए उनकी ऊर्जा और प्रतिभा का सही दिशा में उपयोग सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार छात्रों की वास्तविक समस्याओं का समाधान चाहती है और इसी भावना से संवाद स्थापित किया जा रहा है।

मौर्य ने कहा कि प्रयागराज  प्रतियोगी छात्रों का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां से तैयारी कर अनेक युवाओं ने प्रशासनिक एवं अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं में सफलता प्राप्त कर देश की सेवा की है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ऐसा पारदर्शी और विश्वासपूर्ण वातावरण तैयार करना है, जिसमें प्रत्येक प्रतिभाशाली युवा अपनी मेहनत के बल पर आगे बढ़ सकें।

उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों से आग्रह किया कि वे अपनी सभी समस्याएं, सुझाव एवं मांगें लिखित रूप में उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बिंदु का गंभीरतापूर्वक परीक्षण किया जाएगा तथा संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि युवाओं के हितों की रक्षा तथा भर्ती एवं परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, समयबद्ध और विश्वसनीय बनाने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रभावी कदम उठाती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed