{"_id":"58e00be74f1c1b3f0663e43f","slug":"facebook-s-friendship-three-million-lime","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक की दोस्ती, पौने तीन लाख चूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक की दोस्ती, पौने तीन लाख चूना
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 02 Apr 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक
फेसबुक की दोस्ती ने दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी की महिला अधिकारी को पौने तीन लाख रुपये का चूना लगा दिया। शहर के शातिर भाई-बहन ने अपनी मां की बीमारी के नाम पर उनसे तकरीबन पौने तीन लाख रुपये अलग-अलग एकाउंट में ट्रांसफर करा लिए। जब उन्होंने पैसे मांगना शुरू किया तो दोनों फेसबुक और वाट्सएप से गायब हो गए। आईजी के आदेश पर करेली थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली लक्ष्मी वरगंटी दिल्ली में एक बड़ी प्राइवेट कंपनी में अधिकारी हैं। कुछ महीने पहले इलाहाबाद की मेहरीन मिर्जा से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। वाट्सएप नंबरों से भी बात शुरू हो गई। मेहरीन के माध्यम से उसके भाई ने भी लक्ष्मी से दोस्ती कर ली। इसके बाद दोनों भाई-बहन का असली खेल शुरू हुआ। उन्होंने लक्ष्मी को बताया कि उनकी मां को अचानक किडनी की बीमारी हो गई है। उनके पास पैसे नहीं हैं। लक्ष्मी ने दोस्ती पर भरोसा करते उनके बताए तीन एकाउंट नंबरों पर अलग अलग समय पर दो लाख सत्तर हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
कई महीने बीतने के बाद जब लक्ष्मी ने पैसे मांगने शुरू किए तो मेहरीन और उसका भाई फेसबुक से गायब हो गए। दोनों वाट्सएप नंबर भी बंद हो गए। शुक्रवार को लक्ष्मी दिल्ली से इलाहाबाद आईं। उन्होंने आईजी से शिकायत की। आईजी के आदेश पर करेली थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचक दरोगा राम प्रवेश सिंह ने बताया कि साजिया परवीन, विजय मिश्रा, और निष्कर्ष हेला के खातों में रुपये ट्रांसफर हुए हैं। नंबर और खातों के आधार पर जांच की जा रही है।