{"_id":"8-54800","slug":"Allahabad-54800-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"झलवा में बुजुर्ग महिला से चेन छिनैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झलवा में बुजुर्ग महिला से चेन छिनैती
Allahabad
Updated Wed, 12 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। झलवा में ट्रिपल आईटी के निकट एडीए कॉलोनी में मंगलवार शाम टहलने निकलीं निर्मला शुक्ला के गले से बाइक सवार बदमाश चेन लूटकर भाग गए। एयरफोर्स से रिटायर हुए चंद्रमोहन शुक्ला परिवार सहित ट्रिपल आईटी के निकट एडीए कॉलोनी में रहते हैं। उनकी पत्नी निर्मला (65) मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे घर के पास टहलने निकली थीं। तभी सफेद रंग की अपाचे बाइक सवार दो युवक उनके पास आए। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर निर्मला के गले से डेढ़ तोला सोने की चेन खींच ली। फिर दोनों युवक तेज रफ्तार में भाग गए। बाइक में रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं था। सड़क पर उस वक्त कोई था भी नहीं इसलिए बदमाश चेन खीचकर आराम से भाग गए।
विज्ञापन