Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   हॉस्टलों में पल रहे बीमारी के ‘कबूतर’

हॉस्टलों में पल रहे बीमारी के ‘कबूतर’

Thu, 11 Apr 2013 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Thu, 11 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। पानी की पाइप लाइन में मरे हुए कबूतर मिलने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डायमंड जुबली के अलावा अन्य छात्रावासों के छात्रों में भी दहशत व्याप्त है। इससे पहले महिला छात्रावास में भी गंदे पानी की आपूर्ति को लेकर छात्रों ने कई दिनों तक आंदोलन चलाया था। इसके मद्देनजर अन्य हॉस्टल के छात्रों ने भी टंकी की सफाई की मांग की है। छात्र हॉस्टलों में आरओ लगाने की भी मांग कर रहे हैं। छात्रों के दबाव के बाद बुधवार को सर सुंदर लाल छात्रावास के टंकी की सफाई भी हुई।
विज्ञापन

डायमंड जुबली में कई छात्र पेट संबंधी बीमारी से ग्रस्त हैं। अरविंद नामक एक छात्र को पीलिया भी हो गया है। छात्रों का आरोप है कि पाइप लाइन में कबूतर फंस जाने से एक सप्ताह से बदबू वाले पानी की आपूर्ति की जा रही थी। छात्रों का कहना है कि वे इसी पानी को पीने के कारण बीमार पड़े हैं। इसको लेकर छात्रों ने बुधवार को भी हास्टल की टंकी का पानी पीने से मना कर दिया। इसलिए हास्टल में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत विश्वविद्यालय की पाइप लाइन से जोड़कर सीधे आपूर्ति की जा रही है। साथ में टंकी की केमिकल से भी सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन

ताराचंद हास्टल में भी मटमैले और बालू युक्त पानी की आपूर्ति हो रही है। छात्र इसकी कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसको लेकर छात्र अब आंदोलन की तैयारी में हैं। छात्र नेता अखिलेश गुप्ता का कहना है कि धरना-प्रदर्शन के बाद ही वहां टंकी साफ होती है। इस टंकी से महिला छात्रावास समेत अन्य हास्टल में भी पानी की आपूर्ति होती है। हिन्दू हास्टल की तो अलग समस्या है। जल स्तर नीचे चले जाने के कारण वहां पिछले दो वर्षों में गर्मी में पानी का संकट बना रहा। पाइप लाइन भी 10 फीट बढ़ानी पड़ी। इस बार भी इसकी शुरुआत हो चुकी है। अन्य छात्रावासों में भी जलापूर्ति की कमोवेश यही स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed