{"_id":"6a967a2885f4606c510ef13a","slug":"wife-dies-after-husband-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांचा प्रेम: एक दिन में एक घर से उठीं दो अर्थी, पति की चिता की आग ठंडी नहीं हुई, पत्नी ने भी छोड़ दी दुनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांचा प्रेम: एक दिन में एक घर से उठीं दो अर्थी, पति की चिता की आग ठंडी नहीं हुई, पत्नी ने भी छोड़ दी दुनिया
Tue, 01 Sep 2026 12:40 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:40 PM IST
एक ही घर में कुछ घंटों के भीतर दो मौतों से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। परिवार की आंखों के सामने यह जोड़ा हमेशा के लिए बिछड़ गया। पति-पत्नी का साथ जीवन की आखिरी सांस तक रहा। दोनों की अंतिम यात्रा भी एक ही श्मशान स्थल तक पहुंची।
विज्ञापन
पति के बाद पत्नी भी चल बसी
- फोटो : एआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ शहर में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। जिंदगी भर साथ निभाने वाले पति-पत्नी ने कुछ ही घंटों के अंतराल में दुनिया को अलविदा कह दिया। पति की चिता की आग ठंडी होने से पहले ही पत्नी की अर्थी भी उसी घर से उठ गई।
विज्ञापन
यह मामला थाना बन्ना देवी क्षेत्र के रसलगंज मछली वाली गली का है। यहां 78 वर्षीय रामकिशोर लंबे समय से पैरालिसिस और अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। उन्होंने रविवार, 29 अगस्त को दोपहर बाद घर पर अंतिम सांस ली। पति की मौत से परिवार में गहरा मातम छा गया। परिजन रामकिशोर के अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौटे थे। रात करीब 10:30 बजे उनकी 68 वर्षीय पत्नी माया देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, माया देवी पति के जाने का सदमा सहन नहीं कर सकीं। उन्हें हृदयाघात हुआ और कुछ ही घंटों बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया। एक ही घर में कुछ घंटों के भीतर दो मौतों से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। परिवार की आंखों के सामने यह जोड़ा हमेशा के लिए बिछड़ गया। सोमवार को पति के अंतिम संस्कार के बाद पत्नी का भी अंतिम संस्कार किया गया। पति-पत्नी का साथ जीवन की आखिरी सांस तक रहा। दोनों की अंतिम यात्रा भी एक ही श्मशान स्थल तक पहुंची।
विज्ञापन
संस्था ने दी शव वाहन सेवा
मानव उपकार संस्था के मानव सेवक विष्णु कुमार बंटी ने बताया कि परिवार की इस कठिन घड़ी में संस्था की ओर से शव वाहन की सेवा उपलब्ध कराई। संस्था का उद्देश्य है कि किसी परिवार को अपने प्रियजन की अंतिम यात्रा के समय परेशानी न हो। यह सेवा साधनों के अभाव में होने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए है।