{"_id":"6a89713de9509ad1bc075e43","slug":"rmpsu-promote-law-students-to-the-next-semester-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएमपीएसयू: ईसी की हुई बैठक, विधि छात्रों को अगले सेमेस्टर में प्रोन्नत करने का लिया गया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएमपीएसयू: ईसी की हुई बैठक, विधि छात्रों को अगले सेमेस्टर में प्रोन्नत करने का लिया गया निर्णय
Sat, 22 Aug 2026 03:22 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 22 Aug 2026 03:22 PM IST
राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के आंदोलनरत छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अब किसी भी विद्यार्थी को किसी भी सेमेस्टर से रोका नहीं जाएगा, उसे अगले सेमेस्टर में प्रमोट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय ने छात्रहित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय ने घोषणा की है कि किसी भी विद्यार्थी को किसी भी सेमेस्टर में रोका नहीं जाएगा। उन्हें अगले सेमेस्टर में प्रोन्नत किया जाएगा।
विज्ञापन
यह निर्णय विधि संकाय के विद्यार्थियों के प्रदर्शन के बाद आया है। विद्यार्थी 18 या 19 अगस्त से उन्हें अगले सेमेस्टर में प्रोन्नत करने की मांग कर रहे थे। उनकी समस्याओं और मांगों को विश्वविद्यालय प्रशासन ने गंभीरता से लिया। छात्रहित में विचार-विमर्श के लिए 21 अगस्त को एक कार्यालय आदेश जारी हुआ। इसके बाद 22 अगस्त को कार्यपरिषद की बैठक बुलाई गई।
विज्ञापन
बैठक में विद्यार्थियों की समस्याओं, उनकी शैक्षणिक प्रगति और छात्रहित से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। विचार-विमर्श के उपरांत कार्यपरिषद ने यह महत्वपूर्ण फैसला लिया। इस निर्णय के तहत विश्वविद्यालय के किसी भी विद्यार्थी को किसी भी सेमेस्टर में रोका नहीं जाएगा। उन्हें अगले सेमेस्टर में प्रोन्नत किया जाएगा।
विज्ञापन
यह बोले कुलपति
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों का हित प्रशासन के लिए सर्वोपरि है। उनका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी विद्यार्थी की शैक्षणिक यात्रा अनावश्यक रूप से बाधित न हो। कार्यपरिषद का यह निर्णय विद्यार्थियों की शैक्षणिक निरंतरता बनाए रखने के लिए लिया गया है। यह फैसला उनके उज्ज्वल भविष्य को भी ध्यान में रखता है। कुलपति ने विद्यार्थियों से अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी गंभीरता और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की अपेक्षा की।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने किया स्पष्ट
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस निर्णय का उद्देश्य विद्यार्थियों के हितों का संरक्षण करना है। साथ ही, उनकी शैक्षणिक निरंतरता को बनाए रखना भी इसका लक्ष्य है। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं के समाधान के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। यह उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार प्रयासरत रहेगा।