{"_id":"62507d232cc88c42282c1279","slug":"in-barheti-land-worth-66-lakhs-got-possession-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः बरहेती में 66 लाख कीमत की जमीन को कराया कब्जामुक्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः बरहेती में 66 लाख कीमत की जमीन को कराया कब्जामुक्त
Sat, 09 Apr 2022 12:18 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
ग्राम समाज एवं सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले भूमाफिया इन दिनों प्रशासन के रडार पर हैं। जिले भर में अवैध कब्जा हटवाने का अभियान लगातार जारी है। इस क्रम में शुक्रवार को कोल तहसील प्रशासन की टीम ने गांव बरहेती में करीब 66 लाख कीमत की जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त करा दिया। इससे कब्जेधारकों में खलबली मची रही।
तहसीलदार डॉ. गजेंद्रपाल सिंह ने बताया कि राजस्व टीम ने बरहेती गांव के गाटा संख्या 310 व गाटा संख्या 116 की पैमाइश कराई। करीब 1270 वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर निर्माण के जरिए अवैध कब्जा पाया गया। जेसीबी मशीन की मदद से कच्चे व पक्के निर्माण कार्यों को ध्वस्त करा दिया गया। इससे कब्जेधारकों में खलबली मच गई।
उन्होंने बताया कि कब्जामुक्त कराई गई जमीन की बाजार कीमत करीब 66 लाख रुपये है। सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं, जो जांच में सही पायी गई हैं। तहसीलदार ने बताया कि अवैध कब्जा हटाओ अभियान लगातार जारी है।