फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Husband Kills Wife Over Dispute

अलीगढ़: पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी को मार डाला, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 24 Sep 2026 01:04 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 24 Sep 2026 01:04 PM IST
सार
Register For Event

दोनों ने करीब आठ वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। मुकेश के सोनिया के मायके पक्ष से भी संबंध ठीक नहीं थे। पिछले कई महीनों से पति-पत्नी एक-दूसरे पर अवैध संबंधों का शक करते थे, जिससे दोनों के रिश्ते में तनाव चल रहा था।

विज्ञापन
Husband Kills Wife Over Dispute
मृतका सोनिया, जांच करती पुलिस - फोटो : फाइल फोटो व संवाद

विस्तार

पिसावा  के गांव पोस्तीका में पति ने पत्नी को लोहे की रॉड (जैक रॉड) से पीट-पीटकर मार डाला। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने रॉड को मौके से बरामद कर लिया। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


खैर थाना क्षेत्र के बरका गांव निवासी ओमवीर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी सोनिया (28) का करीब आठ वर्ष पहले पोस्तीका निवासी मुकेश से विवाह हुआ था। बृहस्पतिवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि पड़ोसी युवक से बातचीत को लेकर पति ने सोनिया को बुरी तरह पीटा है। मुकेश एक डेयरी पर लोडर मैक्स से दूध पहुंचाने का काम करता है। आरोप है कि रात में उसने लोहे की रॉड से सोनिया को बुरी तरह पीटा। उसके हाथ, कमर, पैर और सिर में रॉड मारी गई। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


तबीयत बिगड़ने और अधिक रक्तस्राव होने पर मुकेश बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे दूध ले जाते समय पत्नी को मैक्स से चिकित्सक को दिखाने भी ले गया। कुछ देर बाद वह उसे अचेत अवस्था में वापस लेकर लौटा। आसपास के लोगों ने महिला को अचेत हालत में देखा तो दंग रह गए। उसके पैर में पट्टी बंधी थी और शरीर पर चोटों के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

स्थानीय लोगों ने मायके पक्ष और पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सीएचसी भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रॉड भी बरामद कर ली गई है।

23 सितंबर को पति ने पत्नी के साथ मारपीट की थी। गंभीर घायल होने पर निजी अस्पताल में उसका उपचार कराया गया। ब्लीडिंग नहीं रुकने पर अलीगढ़ ले जाते समय महिला की मृत्यु हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी पति मुकेश को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। -अभिषेक पटेल, सीओ खैर।

आठ साल पहले किया था प्रेम विवाह
ग्रामीणों के अनुसार दोनों ने करीब आठ वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। मुकेश के सोनिया के मायके पक्ष से भी संबंध ठीक नहीं थे। पिछले कई महीनों से पति-पत्नी एक-दूसरे पर अवैध संबंधों का शक करते थे, जिससे दोनों के रिश्ते में तनाव चल रहा था। सोनिया के दो बच्चे देव (6) और यश (4) हैं। मां की मौत के बाद दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed