फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gave everything for the win

Aligarh News: जीत के लिए झोंक दी जान

Wed, 28 Oct 2026 03:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 03:36 AM IST
विज्ञापन
Gave everything for the win
मो. तौहिद आलम
विज्ञापन


अलीगढ़। दोपहर की तेज धूप, माथे से टपकता पसीना और मंजिल तक पहुंचने की जिद। कदम लड़खड़ाने लगे, सांसें तेज हो गईं, लेकिन जीत की चाह में खिलाड़ियों ने हार नहीं मानी और फिनिश लाइन तक पहले पहुंचने के लिए जान झोंक दी।


अलीगढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को शिक्षा विभाग धनीपुर की ओर से आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। 100, 200, 400 और 600 मीटर की दौड़ में छात्र-छात्राओं ने पूरा दमखम लगाया।
विज्ञापन




खासकर 600 मीटर की दौड़ में कई बालिका खिलाड़ी धूप और थकान के बीच आगे बढ़ती रहीं। जब उनके कदम डगमगाने लगे और वे पसीने से तर-बतर हो गईं, तो किनारे मौजूद अन्य खिलाड़ियों ने उन पर पानी के छींटे मारकर राहत देने की कोशिश की। फिनिश लाइन पार करते ही कई बालिकाएं मैदान पर लेट गईं। इसके बाद उनके वार्डन उन्हें उठाकर मैदान से बाहर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed