फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fight over feeding dogs

अलीगढ़: बेजुबान कुत्तों की खातिरदारी एक परिवार पर पड़ी भारी, खाना खिलाने पर सिर फोड़ा, केस दर्ज

Tue, 08 Sep 2026 11:47 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 08 Sep 2026 11:47 AM IST
सार
Register For Event

 रूमी खान ने गली के दो कुत्तों को खाना खिलाया था। पास के दुकानदार धर्मेंद्र को यह बात नागवार गुजरी। धर्मेंद्र ने कुत्तों को मारने की कोशिश की, जिसका रूमी खान ने विरोध किया। आरोपी ने रूमी खान पर हमला कर उनके सिर में गंभीर चोट पहुंचाई।

विज्ञापन
Fight over feeding dogs
कुत्ता - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र में कुत्तों को खाना खिलाने पर एक परिवार से मारपीट हुई। यह घटना 6 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे मोहल्ला सराय नवाब की है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


 रूमी खान ने गली के दो कुत्तों को खाना खिलाया था। पास के दुकानदार धर्मेंद्र को यह बात नागवार गुजरी। धर्मेंद्र ने कुत्तों को मारने की कोशिश की, जिसका रूमी खान ने विरोध किया। आरोपी ने रूमी खान पर हमला कर उनके सिर में गंभीर चोट पहुंचाई। बीच-बचाव करने आई उनकी अम्मी पर भी डंडे से वार कर घायल किया गया। 
विज्ञापन


 आरोपी ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित परिवार ने तुरंत थाना बन्नादेवी में शिकायत दर्ज कराई। सीओ धनंजय कुमार के अनुसार, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस मामले की जांच उपनिरीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed