{"_id":"6ad4ee7d195e63e12604dd8f","slug":"pensioner-cyber-cheated-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपकी बैंक से बोल रहा हूं: बातों में आकर सब बताते गए, साइबर ठगों ने पेंशनर से ठगे 14.90 लाख, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आपकी बैंक से बोल रहा हूं: बातों में आकर सब बताते गए, साइबर ठगों ने पेंशनर से ठगे 14.90 लाख, रिपोर्ट दर्ज
Sun, 18 Oct 2026 09:36 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 18 Oct 2026 09:36 PM IST
एक बैंक वाला बनकर ठग ने एक बैंक में रह चुके पेंशनर को ठग लिया। मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक से जुड़ा व्यक्ति बताया। उनसे बैंक खाते से संबंधित जानकारी मांगी।
विज्ञापन
साइबर क्राइम
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
अलीगढ़ के एटा चुंगी रोड स्थित ग्रीन पार्क अपार्टमेंट में रहने वाले ओरिएंटल बैंक से सेवानिवृत्त एक पेंशनर से साइबर ठगों ने 14.90 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
ग्रीन पार्क अपार्टमेंट निवासी अजय कुमार गोयल ने बताया कि यह घटना 15 अक्तूबर को दोपहर करीब एक बजे हुई। मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक से जुड़ा व्यक्ति बताया। उनसे बैंक खाते से संबंधित जानकारी मांगी। पेंशनर अजय कुमार गोयल उसकी बातों में आ गए और जानकारी साझा कर दी।
विज्ञापन
कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर पैसे कटने के संदेश आने लगे। ठगों ने अजय कुमार गोयल के बचत खाते से कुल पांच बार में पैसे निकाले। पहली बार में पांच लाख रुपये की बड़ी रकम निकाली गई। इसके बाद सात लाख रुपये और फिर 2.50 लाख रुपये निकाले। अंत में, दो बार में 20-20 हजार रुपये निकाले गए। एसपी क्राइम ममता कुरील के अनुसार पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर ठगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन