{"_id":"571d2f314f1c1bf9288b5710","slug":"amu-lecturer-involved-in-sexual-harassment-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौन उत्पीड़न मामले में फंसे एएमयू के लेक्चरर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यौन उत्पीड़न मामले में फंसे एएमयू के लेक्चरर
Mon, 25 Apr 2016 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
Link Copied
एएमयू में नव नियुक्त एक असिस्टेंट प्रोफेसर छात्रा के यौन उत्पीड़न के मामले में फंसते नजर आ रहे है। छात्रा के परिजनों ने इसकी शिकायत विभागाध्यक्ष से कर दी है। सोमवार को संकाय के डीन इस मामले की सुनवाई करने वाले है। आरोप है कि लेक्चरर छात्रा के पीछे पड़ गए थे और असामान्य व्यवहार कर रहे थे। विभाग, घर से लेकर दुकान तक छात्रा का पीछा किया। परेशान छात्रा इसकी शिकायत एएमयू वीमेंस सेल की सदस्या एवं वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या प्रो. नईमा खातून से की। उन्होंने छात्रा को वीमेंस सेल की चेयरमैन के पास भेजा। छात्रा लिखित में शिकायत इसलिए नहीं करना चाहती थी कि उसकी बदनामी होगी। इस घटना के बाद लेक्चरर छात्रा के घर तक पहुंच गए और उसके अभिभावक के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। इसको लेकर अभिभावक एवं लेक्चरर के बीच कहासुनी भी हुई। अभिभावक को जब पूरी बात मालूम हुई तो वह विभाग में पहुंच गए और लेक्चरर की शिकायत कर दी। शिकायत के समय डीन बाहर थे। उन्होंने पीड़ित छात्रा के परिजन को सोमवार को बुलाया है। वीमेंस सेल की सदस्या प्रो. नईमा खातून ने कहा कि छात्रा के अभिभावक ने विभाग में डायरेक्ट शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।