{"_id":"605212918ebc3ec4be1bdd43","slug":"aligarh1615991441","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबी सभा अलीगढ़ की कोर कमेटी गठित की गई","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पंजाबी सभा अलीगढ़ की कोर कमेटी गठित की गई
विज्ञापन
जरूरी फोटो सहित
विज्ञापन
अलीगढ़। पंजाबी सभा अलीगढ़ की बैठक बुधवार को सेंटर प्वाइंट स्थित मेजबान रेस्टोरेंट पर आयोजित की गई।
बैठक में पंजाबी सभा अलीगढ़ की एक कोर कमेटी भी बनाई गई जिसमें केवल कृष्ण अरोड़ा,बीआर नागपाल, अशोक सेठी, विवेक बगाई, सुरेश वढेरा, आरके खुराना, कमल बगाई, एसके शर्मा, धनजीत वाड्रा,अनमोल जुनेजा,अशोक सेतिया,नितिन अरोड़ा मनोनीत किए गए।
बैठक में यह तय किया गया कि जल्द ही पंजाबी सभा अलीगढ़ का एक परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें पंजाबी समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।बैठक में विकास जुनेजा के पुत्र राहुल के इलाज के लिए जिन लोगों ने सहयोग किया उनका और इस कार्य के सूत्रधार कमल बगाई का धन्यवाद किया गया।
विज्ञापन
