अलीगढ़। हेमवती नंदन बहुगुणा विचार मंच द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें हेमवती नंदन बहुगुणा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बहुगुणा राजनीति के क्षेत्र में होने के साथ-साथ मूल रूप से समाजसेवी थे। समाज के प्रति उनके सरोकार और चिंताओं को उनकी कार्यशैली में देखा जा सकता है। कार्यक्रम में इदरीश भारती, प्रांजल वार्ष्णेय, देवीलाल, अरशद, उस्मान सिद्दीकी, जितेन वार्ष्णेय, जगदीश प्रजापति, राकेश कुमार मधोक, लोकेश कुमार, नरोत्तम सिंह आदि मौजूद थे।