{"_id":"6051ff948ebc3e592578f419","slug":"aligarh1615986580","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार देने की मांग को लेकर युवक कांग्रेस ने किया रेलवे रोड पर प्रदर्शन\n\n युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की मांग की, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
रोजगार देने की मांग को लेकर युवक कांग्रेस ने किया रेलवे रोड पर प्रदर्शन युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की मांग की, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की
विज्ञापन
अलीगढ़। बेरोजगारी की समस्या को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रेलवे रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और युवाओं को रोजगार देने की मांग की।
विज्ञापन
युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर गौरांग देव चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार पिछले 7 वर्षों से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। सरकार बनने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के युवाओ को लुभाने के लिए 2 करोड़ रोज़गार हर वर्ष देने का वादा करते थे। लेकिन युवाओं को रोजगार नहीं मिले। इसी तरह महंगाई को रोकने में मोदी सरकार नाकाम साबित हो चुकी है। सरकार में नोटबंदी, जीएसटी, लॉकडाउन, की वजह से प्राइवेट संस्थानों में कार्यरत 6 करोड़ 50 लाख नौजवानों से रोजगार छीनने का काम किया है।
सरकार द्वारा युवाओं को बेरोज़गारी भत्ता उनकी शेषिक योग्यता के आधार पर निर्धारित किया जाए। अन्यथा बेरोज़गार युवा अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होगा।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष चौधरी सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि देश का युवा अपने पुराने दिनों को याद कर रहा है। कांग्रेस सरकार ने घर घर रोज़गार देने काम किया गया था।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ठाकुर अमित सिंह, दिनेश शर्मा, उदित अग्रवाल, अनुज पाराशर,अदित अग्रवाल, फईम खान, अन्नू ठाकुर, रुबीन खान, उमेश सिंह, रोहित चौहान, मुकुल शर्मा, ज़ीशान खान, हिमांशु शर्मा, दिनेश चौहान, आकाश सिंह, इरफान खान, अनिल सोलंकी, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
