{"_id":"6051ff8b8ebc3ec4840c66b6","slug":"aligarh1615986571","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन सुविधाओं की बहाली के लिए संघर्ष का रास्ता चुनेगी राहुल प्रियंका सेना","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जन सुविधाओं की बहाली के लिए संघर्ष का रास्ता चुनेगी राहुल प्रियंका सेना
पत्रकार वार्ता करते राहुल प्रियंका गांधी सेना के जिलाध्यक्ष शहजाद हुसैन व अन्य पदाधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
अलीगढ़। राहुल प्रियंका सेना के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शहजाद हुसैन ने कहा है कि वह शहर में बदहाल जन सुविधाओं की बहाली के लिए संघर्ष का रास्ता चुनेंगे।
विज्ञापन
बुधवार को मैरिस रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रेस वार्ता में शहजाद हुसैन ने कहा कि सिविल लाइन क्षेत्र के कुछ इलाकों में बुनियादी सुविधाओं तक का अभाव है। इसमें मौलाना आजाद नगर, शहंशाहबाद, नगला मल्लाह, भमोला आदि इलाके शामिल हैं। जब कि शहर में स्मार्ट सिटी के नाम पर विकास करने का शोर मचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जन सुविधाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए वह पूरी ताकत लगा देंगे। इस अवसर पर इरशाद सलीम, मोहम्मद आसिफ, शारिक अली, अरविंद कश्यप, विक्की चौहान, शमशेर खान, मोहम्मद सलीम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।