{"_id":"6a9c3f19fc2935619208cc57","slug":"admission-in-phd-in-raja-mahendra-pratap-singh-university-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय: पीएचडी में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, 29 सितंबर को होगी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय: पीएचडी में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, 29 सितंबर को होगी प्रवेश परीक्षा
Sun, 06 Sep 2026 03:40 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 06 Sep 2026 03:40 AM IST
रिसर्च इंट्रेंस टेस्ट 29 सितंबर को होगा। इसके बाद पात्र अभ्यर्थियों के लिए तीन अक्तूबर से साक्षात्कार, काउंसिलिंग और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रबुद्ध सिंह
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न विषयों में पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विश्वविद्यालय ने पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। प्रवेश विश्वविद्यालय के प्रचलित पीएचडी नियमों और यूजीसी के निर्धारित नियमों के अनुसार होगा।
विज्ञापन
विवि के कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह ने बताया कि पीएचडी प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पांच सितंबर से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी 25 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने के साथ निर्धारित आवेदन शुल्क भी जमा कर सकेंगे। 27 सितंबर को आरईटी (रिसर्च इंट्रेंस टेस्ट) का प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
29 सितंबर को होगी प्रवेश परीक्षा
विश्वविद्यालय की ओर से रिसर्च इंट्रेंस टेस्ट 29 सितंबर को होगा। इसके बाद पात्र अभ्यर्थियों के लिए तीन अक्तूबर से साक्षात्कार, काउंसिलिंग और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू होगी। वेबसाइट पर विषयवार सीटों, आरक्षण, शैक्षणिक पात्रता, शुल्क, प्रवेश प्रक्रिया और अन्य नियमों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन