{"_id":"6180dbaa8c9222068c504c8c","slug":"young-man-commits-suicide-by-hanging-on-tree-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी के वियोग में उठाया आत्मघाती कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी के वियोग में उठाया आत्मघाती कदम
Tue, 02 Nov 2021 12:03 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:03 PM IST
पत्नी की मौत के दो साल बाद युवक ने भी अपनी जान दे दी। परिजनों ने बताया कि युवक अपनी पत्नी की मौत के बाद बेहद परेशान रहता था। इसके चलते उसने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के थाना राया क्षेत्र में पत्नी के वियोग में 32 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार की सुबह उसका शव गांव भूडासानी के पास आम के पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को नीचे उतारा। शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
थाना राया के गांव नगला संपत निवासी ओमवीर सिंह ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया गया कि ओमवीर की पत्नी की दो साल पहले मौत हो गई थी। उसके वियोग में वह परेशान रहने लगा था।
विज्ञापन
ओमवीर सोमवार शाम से लापता था। सुबह पास के गांव भूडासानी के समीप आम के पेड़ पर उसका शव लटका मिला। परिजनों ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन