{"_id":"69d69e5c3ea45666c808fd61","slug":"woman-shot-in-broad-daylight-over-old-grudge-2026-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पुरानी रंजिश में महिला पर दिनदहाड़े फायरिंग, मच गई अफरातफरी; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पुरानी रंजिश में महिला पर दिनदहाड़े फायरिंग, मच गई अफरातफरी; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Wed, 08 Apr 2026 11:58 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:58 PM IST
दिनदहाड़े फायरिंग से अफरातफरी मच गई। बेटे के घर पर नहीं होने की तस्दीक करने के बाद आरोपियों ने धमकी दी कि बेटे टाइगर और पति मोइनुद्दीन को बचाकर रखना। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है।
विज्ञापन
दबंगों की फायरिंग से फैली सनसनी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना शाहगंज के कमाल खां क्षेत्र में आरोपियों ने पुरानी रंजिश में एक घर पर धावा बोला। शोर सुनकर घर के बाहर निकली महिला पर गोलियां चलाई गईं। हालांकि निशाना चूक जाने से वह बच गईं। आरोपी उनके बेटे को मारने के लिए खोज रहे थे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कमाल खां क्षेत्र में रहने वाली जन्नत ने बताया कि उनका बेटा टाइगर कैंट क्षेत्र में ऑटो चलाता है। छह माह पूर्व उसके परिचित का नरीपुरा, बारह बीघा क्षेत्र निवासी कलुआ से विवाद हुआ था। उस वक्त बेटे ने लोगों के साथ मिलकर बीच-बचाव करा दिया था। कलुआ ने पुरानी रंजिश में अपने भाई राजा, कन्हैया, बेटे अमन और अन्य के साथ पहले सराय ख्वाजा क्षेत्र में बेटे के परिचितों पर हमला किया।
इसके बाद सीधा उनके घर आ धमका। शोर सुनकर वह बाहर निकलीं तो कलुआ ने पिस्टल से उन पर फायर कर दिया। गोली उनके बगल से निकल गई। इसके बाद आरोपी ने दो गोली और चलाई। दिनदहाड़े फायरिंग से अफरातफरी मच गई। बेटे के घर पर नहीं होने की तस्दीक करने के बाद आरोपियों ने धमकी दी कि बेटे टाइगर और पति मोइनुद्दीन को बचाकर रखना।

पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है। क्षेत्र के कुछ युवकों ने चोरी-छिपे घटना के वीडियो बनाए हैं। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। परिजन ने घटना की सूचना 112 नंबर पर दी। मौके पर आई पुलिस को कारतूस के खोखे मिले हैं। शाहगंज थाना प्रभारी ने बताया कि परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पूर्व में जेल जा चुका है आरोपी
स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी कलुआ और उसका परिवार दबंग है। कलुआ लॉकडाउन के दौरान जेल गया था और एक वर्ष पहले ही छूटा है। वह बारह खंभा क्षेत्र में देसी शराब के ठेके के पास कैंटीन संचालित करता है। वह जेल से छूटने के बाद से लगातार क्षेत्र में मारपीट और अभद्रता करता रहता है।