फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP leaders honored teachers in Agra on Teachers Day

आगरा: 'सरकार बनते ही खोले जाएंगे बंद पड़े स्कूल', सपा नेताओं का एलान; शिक्षकों को किया सम्मानित

Sun, 06 Sep 2026 11:27 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 06 Sep 2026 11:27 AM IST
सार
Register For Event

सपा नेताओं ने अवकाश के कारण स्कूल बंद मिलने पर बाहर ही शिक्षकों को सम्मानित किया। आरोप लगाया कि सरकार सपा के तय कार्यक्रम और स्कूलों की जर्जर इमारतों की सच्चाई छिपाने से डर गई, इसीलिए प्रशासन से छुट्टी के आदेश दिलवाए।

विज्ञापन
SP leaders honored teachers in Agra on Teachers Day
सपा नेताओं ने शिक्षकों को किया सम्मानित। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में शिक्षक दिवस पर शनिवार को समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने एलान किया कि सपा की सरकार बनते ही प्रदेश में बंद किए गए सभी प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल दोबारा खोले जाएंगे। उन्होंने सरकार के स्कूलों को बंद करने के फैसले को गरीब विरोधी और शिक्षा विरोधी करार दिया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को सपा ने शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किए।
विज्ञापन


उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में सपा नेता नितिन कोहली के नेतृत्व में कार्यकर्ता सरकारी स्कूल पहुंचे। अवकाश के कारण स्कूल बंद मिलने पर उन्होंने बाहर ही शिक्षकों को सम्मानित किया। कोहली ने आरोप लगाया कि सरकार सपा के तय कार्यक्रम और स्कूलों की जर्जर इमारतों की सच्चाई छिपाने से डर गई, इसीलिए प्रशासन से छुट्टी के आदेश दिलवाए।
विज्ञापन


सपा शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष सुलेखा श्रीवास्तव के नेतृत्व में एत्मादपुर के जमाल नगर में 20 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। यहां सपा जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह ने कहा कि शिक्षा कोई बोझ नहीं बल्कि हर बच्चे का अधिकार है। समारोहों में व्यापार सभा अध्यक्ष सोमेश गुप्ता, राजीव सविता, आदिल मिर्जा, राजपाल यादव बाबा, डॉ. निर्भय सिंह, अल्केश, अविनाश वर्मा, राहुल शाक्य, राजीव पोद्दार, मनोज गुप्ता, गिरीश गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed