फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Scholarship Portal Reopens: Students Can Complete Post-Matric Application Process by September 25

छात्रवृत्ति के लिए फिर खुला पोर्टल: 25 सितंबर तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया, वंचित छात्रों को मिला एक और मौका

Thu, 03 Sep 2026 10:30 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 03 Sep 2026 10:30 AM IST
सार
Register For Event

दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित छात्र-छात्राओं के लिए शासन ने पोर्टल फिर खोल दिया है। मास्टर डाटा तैयार करने से लेकर आवेदन की जांच और डाटा लॉक करने तक की प्रक्रिया 1 से 25 सितंबर के बीच पूरी होगी।
 

विज्ञापन
Scholarship Portal Reopens: Students Can Complete Post-Matric Application Process by September 25
Scholarship, छात्रवृत्ति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

 दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित छात्र-छात्राओं को एक और मौका मिला है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में शिक्षण संस्थाओं से आवेदन अग्रसारित न होने, सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (पीएफएमएसओ) से आवेदन रिजेक्ट होने या अन्य कारणों से छात्रवृत्ति से वंचित रहे विद्यार्थियों के लिए पोर्टल खोला गया है।
विज्ञापन


शासन ने मास्टर डाटा तैयार करने से लेकर डाटा लॉक करने तक की पूरी प्रक्रिया के लिए 1 से 25 सितंबर तक की समय-सारिणी निर्धारित की है। योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ दिया जाता है।
विज्ञापन


जाने कब-क्या होगा
- 1 से 7 सितंबर: शिक्षण संस्थाओं की ओर से मास्टर डाटा तैयार किया जाएगा।
- 2 से 8 सितंबर: विश्वविद्यालय/संबद्ध एजेंसी फीस आदि का सत्यापन करेंगी।
- 3 से 9 सितंबर: जिला समाज कल्याण अधिकारी फीस आदि का सत्यापन करेंगे।
- 3 से 10 सितंबर: विश्वविद्यालय/संबद्ध एजेंसी रिजल्ट अपडेट करेंगी।
- 11 से 15 सितंबर: एनआईसी की ओर से स्क्रूटनी की जाएगी।
- 16 से 18 सितंबर: त्रुटिपूर्ण आवेदनों में शिक्षण संस्था स्तर से सुधार होगा।
- 17 से 19 सितंबर: शिक्षण संस्थाएं सत्यापित डाटा अग्रसारित करेंगी।
- 20 से 22 सितंबर: एनआईसी दोबारा स्क्रूटनी करेगा।
- 17 से 25 सितंबर: जनपदीय समिति शुद्ध डाटा लॉक करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed