फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roadways Bus Hits Elderly Man In Midha Kaur

दर्दनाक: नमाज अदा कर लौट रहे थे बुजुर्ग, रोडवेज बस ने कुचल दिए; मौत के बाद भीड़ ने हाईवे कर दिया जाम

Thu, 27 Aug 2026 10:10 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 27 Aug 2026 10:10 AM IST
सार
Register For Event

मिढ़ाकुर में नमाज पढ़कर घर लौट रहे 60 वर्षीय यासीन को आगरा-जयपुर हाईवे पार करते समय राजस्थान रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने करीब एक घंटे तक हाईवे जाम रखा, जिसके बाद पुलिस ने चालक, परिचालक और बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

विज्ञापन
Roadways Bus Hits Elderly Man In Midha Kaur
लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना किरावली क्षेत्र के कस्बा मिढ़ाकुर में बुधवार शाम करीब 7:15 बजे आगरा-जयपुर हाईवे पर राजस्थान रोडवेज की बस की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया। इस दौरान राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


मिढ़ाकुर निवासी यासीन (60) शाहगंज में कपड़े की रेहड़ी लगाते थे। बुधवार शाम वह बड़ी मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद घर लौट रहे थे। हाईवे पार करते समय फतेहपुर सीकरी की ओर से आ रही राजस्थान रोडवेज के धौलपुर डिपो की बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में यासीन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


बस में सवार यात्री उतरकर दूसरे वाहनों से रवाना हो गए। सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त अछनेरा (एसीपी) सर्किल की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार सदर महेश कुमार भी मौके पर आ गए। जाम खुलवाने को लेकर पुलिस और लोगों के बीच नोकझोंक भी हुई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सुचारु हो सका। एसीपी अछनेरा शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चालक, परिचालक और बस को कब्जे में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बेटे और तीन बेटियों की नहीं हुई शादी
यासीन के तीन बेटे और पांच बेटियां हैं। बड़े बेटे असलम और दूसरे बेटे अकरम की शादी हो चुकी है, जबकि छोटे बेटे रिजवान की शादी नहीं हुई है। पांच बेटियों में दो की शादी हो चुकी है और तीन बेटियों की शादी अभी बाकी है। यासीन की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।


एसडीएम सदर विक्रम राघव ने बताया कि हादसे की सूचना पर नायब तहसीलदार सदर मौके पर पहुंचे थे। मृतक के पास जमीन होने की स्थिति में उसके परिवार को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। जमीन की जांच के लिए लेखपाल को निर्देश दिए गए हैं। लेखपाल बृहस्पतिवार को अपनी रिपोर्ट देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed