फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Opposition Questions Diya-Lighting Event, Highlights Potholes and Garbage in Agra

यूपी: पीएम मोदी के जन्मदिन पर एक लाख दीये जलाने पर विपक्ष का तंज, 'रोशनी में शहर के गड्ढे-कचरा भी देख लें'

Fri, 18 Sep 2026 10:19 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 18 Sep 2026 10:19 AM IST
सार
Register For Event

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर एक लाख दीप जलाने के सरकारी कार्यक्रम पर बसपा, सपा और कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाए हैं। विपक्षी नेताओं ने शहर के गड्ढों और कचरे के ढेर का हवाला देते हुए कहा कि दीप जलाने के साथ लोगों की मूल समस्याएं भी दूर की जानी चाहिए।
 

विज्ञापन
Opposition Questions Diya-Lighting Event, Highlights Potholes and Garbage in Agra
अश्वनी जैन ने राजनगर में रेलवे लाइन के किनारे कचरे के ढेर दिखाए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सरकारी कार्यक्रमों के जरिये एक लाख दीपक जलाने पर विपक्षी दलों ने सवाल उठाए हैं। कहा कि हजारों-लाखों दीयों की रोशनी में ही सही, शहर के गड्ढों और कचरे के ढेर देख लीजिए। दीप जलाएं लेकिन लोगों की तकलीफ दूर करें। सड़कों पर गड्ढों और कचरे के ढेर दूर कराएं।
विज्ञापन


बसपा पार्षद सुहैल कुरैशी के मुताबिक केवल फोटो खिंचाने का काम किया जा रहा है। साफ-सुथरी जगहों पर झाड़ू पकड़कर फोटोग्राफी कराई जा रही है। शहर का हाल खराब है। हम ऐसे क्षेत्र बता देंगे जहां कचरे के ढेर हैं। वहां जाएं और अभियान चलाएं।
विज्ञापन


सपा नेता श्याम भोजवानी ने कहा कि वीआईपी रोड फतेहाबाद रोड पर एक फुट गहरे गड्ढे हैं लेकिन उन्हें नहीं भरा जा रहा। शंकर ग्रीन हाइट्स, पार्श्वनार्थ पंचवटी, एडीए हाइट्स सहित कई कॉलोनियां हैं जिनके मार्ग पर गहरे गड्ढे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष अश्वनी जैन ने राजनगर में रेलवे लाइन के किनारे कचरे के ढेर दिखाए और सवाल पूछा कि पीएम के जन्मदिन पर अभियान ही चलाना था तो राजनगर में चलाते। कचरे के ढेर साफ ही नहीं किए गए। जन्मदिन पर अभियान के नाम पर बजट की सफाई कर दी जाएगी लेकिन कूड़ा वहीं का वहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed