{"_id":"69bbd525cc1536d2a40a68ff","slug":"old-age-pension-online-know-step-by-step-in-hindi-2026-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बहुत ही आसान है वृद्धावस्था पेंशन के लिए अप्लाई करना, घर बैठे हो जाएगा काम; जानें खाते में कब आएगी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बहुत ही आसान है वृद्धावस्था पेंशन के लिए अप्लाई करना, घर बैठे हो जाएगा काम; जानें खाते में कब आएगी रकम
Thu, 19 Mar 2026 04:21 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 19 Mar 2026 04:21 PM IST
आपकी आयु 60 वर्ष से ज्यादा है और आपके पास नियमित आय का कोई साधन नहीं है। इसके अलावा आप मोबाइल इस्तेमाल कर लेते हैं तो घर बैठे वृद्धावस्था पेंशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत आपको हर महीने तय राशि पेंशन के रूप में दी जाएगी।
विज्ञापन
Old Age Pension online apply
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
जिला समाज कल्याण विभाग की वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। जिले में पोर्टल पर पंजीकृत 24,118 वृद्धजन के खातों में पेंशन राशि भेजी जाएगी। यह राशि मार्च माह के अंत तक ट्रांसफर होगी। प्रत्येक लाभार्थी को तीन माह की पेंशन एक साथ मिलेगी।
विज्ञापन
विभाग ने जनवरी में 24,118 लाभार्थियों के खातों में तीन माह की पेंशन किस्त डाली थी। समाज कल्याण विभाग हर तीन माह में तीन हजार रुपये की पेंशन डीबीटी से ट्रांसफर करता है। प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी एवं एसडीएम सुशांत सांवरे ने बताया कि जनवरी, फरवरी और मार्च की पेंशन एक साथ खातों में हस्तांतरित की जाएगी। मार्च माह के अंत तक यह पेंशन राशि लाभार्थियों को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे करें आवेदन
समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि इच्छुक लाभार्थी एसएसपीवाई पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। यह पोर्टल पेंशन आवेदन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाता है। जो पात्र वृद्धजन अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं। वे इस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करके पेंशन का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि इच्छुक लाभार्थी एसएसपीवाई पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। यह पोर्टल पेंशन आवेदन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाता है। जो पात्र वृद्धजन अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं। वे इस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करके पेंशन का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
जरूरी दस्तावेज की सूची
पासपोर्ट साइज फोटो
प्रमाण पत्र
आधार कार्ड
जन्म प्रमाण पत्र
पहचान पत्र
बैंक की पास बुक
नोट: वृद्धावस्था पेंशन के लिए राष्ट्रीयकृत बैंक में अकाउंट होना जरूरी है।
पासपोर्ट साइज फोटो
प्रमाण पत्र
आधार कार्ड
जन्म प्रमाण पत्र
पहचान पत्र
बैंक की पास बुक
नोट: वृद्धावस्था पेंशन के लिए राष्ट्रीयकृत बैंक में अकाउंट होना जरूरी है।