फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MDM Irregularities Exposed as Students Report Missing Meals and Milk at Agra School

खाना नहीं बनता, दूध के कहां दर्शन: जेन अल्फा ने खोल दी एमडीएम की पोल, हकीकत सुन चौंक जाएंगे

Tue, 25 Aug 2026 11:37 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 25 Aug 2026 11:37 AM IST
सार
Register For Event

आगरा के पिनाहट के उच्च प्राथमिक विद्यालय सेरख में बच्चों ने निरीक्षण के दौरान नियमित एमडीएम न मिलने और दूध का वितरण कभी-कभार होने की शिकायत की। जांच में शिकायत सही मिलने पर बीईओ ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की, जिसके बाद बीएसए ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

विज्ञापन
MDM Irregularities Exposed as Students Report Missing Meals and Milk at Agra School
एमडीएम की पोल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई मिड-डे मील (एमडीएम) योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। पिनाहट के उच्च प्राथमिक विद्यालय सेरख में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के निरीक्षण के दौरान बच्चों ने खाना नहीं मिलने की शिकायत की। कहा कि दूध का वितरण कभी नहीं किया जाता है। बीईओ ने बच्चों के बयान और जांच के आधार पर प्रधानाध्यापक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन


स्कूल में मिड-डे मील न बनने की शिकायत बीईओ से की गई थी। शिकायत के आधार पर 8 अगस्त को बीईओ पिनाहट महेश ने स्कूल का निरीक्षण किया था। 35 बच्चों के पंजीकरण वाले स्कूल में निरीक्षण के समय सिर्फ सात बच्चे मिले थे। कक्षा 6 के बच्चों ने नियमित खाना न बनने की शिकायत की थी। माैके पर उपस्थित सहायक शिक्षक संदीप जैन ने एमडीएम बनने का दावा किया।
विज्ञापन




बच्चों के बयान और शिक्षक के दावे के विरोधाभास ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। निरीक्षण के दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापक जुबेर उल हक अनुपस्थित मिले थे। जांच में बच्चों का लर्निंग आउटकम और विद्यालय की शैक्षणिक स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई। निरीक्षण वाले दिन भी खाना नहीं बना था। निरीक्षण में शिकायत सही पाए जाने पर बीईओ ने कार्रवाई के लिए बीएसए को रिपोर्ट भेज दी। बीएसए ने सोमवार को प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीएसए  डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 के उल्लंघन, कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ जैसे आरोपों पर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed